Sikandar box office collection Day 1: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) को रिलीज होने में बस कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। निर्माताओं ने इस फिल्म को दुनिया भर के सिनेमाघरों में पेश करने के लिए 30 मार्च का दिन चुना है। एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में बनकर तैयार हुई इस मूवी को देखने का बज लोगों के अन्दर साफ नजर आ रहा है। मेकर्स ने सलमान खान स्टारर 'सिकंदर' की एडवांस बुकिंग भी ओपन कर दी है। एडवांस बुकिंग को देखने के बाद ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना यह है कि 'सिकंदर' सलमान खान (Salman Khan) के करियर के सबसे बड़ी ओपनर साबित हो सकती है।
इतने करोड़ की ओपनिंग लेगी 'सिकंदर'
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' पहले दिन बम्पर ओपनिंग ले सकती है। अब तक इस फिल्म की 67374 टिकट्स सेल हो चुकी हैं। फिल्म ने इतने दिन पहले टिकट्स बेच कर 1.93 करोड़ रूपये कमा लिए हैं। लोगों को पूरी उम्मीद है कि सलमान खान की फिल्म 30 मार्च के दिन 100 करोड़ रूपये की ओपनिंग लेने में सफल रहेगी। यह बात सलमान खान ने 'सिकंदर' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर भी कही थी। उन्होंने कहा था कि उन्होंने 100 करोड़ रूपये तो बड़ी आसानी से कमा ही लेती हैं।
सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' में रश्मिका मंदाना लीड रोल में दिखाई देंगी। फिल्म में सलमान खान को 31 साल छोटी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना संग ऑनस्क्रीन रोमांस करते हुए देखा जाएगा। फिल्म में प्रतीक बब्बर, शर्मन जोशी, सत्यराज और काजल अग्रवाल सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि 'सिकंदर' में लोगों को आमिर खान की 'गजिनी' का भी स्पेशल एलिमेंट देखने को मिल सकता है।
