बॉक्स ऑफिस

Sikandar Advance Booking Report: सलमान खान की बिगेस्ट ओपनर बनेगी सिकंदर, रिलीज से पहले ही छापे 10 करोड़ रुपये

Sikandar Advance Booking Report: अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की एक्शन मूवी सिकंदर (Sikandar) 30 मार्च के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग मेकर्स ने हाल ही में शुरू की थी और ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म सिकंदर ने रिलीज से पहले ही 10 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

Image

Sikandar Advance Booking

Sikandar Advance Booking Report: बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान (Salman Khan) की नई फिल्म सिकंदर (Sikandar) सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए कमर कस रही है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और ट्रेड से सामने आ रही खबरें मेकर्स के चेहरे पर मुस्कान बिखेर देंगी। टाइम्स नाउ नवभारत के हाथ लगी ताजा जानकारी के अनुसार फिल्म सिकंदर ने एडवांस बुकिंग के जरिए लगभग 10 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। सिकंदर की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट कमाल की हैं, जिससे ट्रेड पंडित अंदाजा लगा रहे हैं कि ये फिल्म भाईजान की बिगेस्ट ब्लॉकबस्टर्स में से एक साबित होगी।

टाइगर 3 को पीछे करेगी सिकंदर

अगर ट्रेड से सामने आ रही खबरों की मानें तो सलमान खान की फिल्म सिकंदर 30 मार्च के दिन रिलीज होगी और कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ डालेगी। जो सबसे पहले रिकॉर्ड फिल्म सिकंदर तोड़ेगी वो भाईजान की बिगेस्ट ओपनर का होगा। सलमान खान की टाइगर 3 ने पहले दिन 43 करोड़ रुपये की कमाई की थी। सिकंदर एडवांस बुकिंग से अब तक 10 करोड़ रुपये कमा चुकी है। अभी एडवांस बुकिंग के जरिए सिकंदर 2 दिन और कमाई करेगी, जिसे देखते हुए ट्रेड पंडित अंदाजा लगा रहे हैं कि ये कम से कम 25 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। ऐसे में सिकंदर अगर भाईजान की बिगेस्ट ओपनर बनकर उभरती है तो लोगों को अचम्भा नहीं होना चाहिए।

सिकंदर के अच्छे प्रदर्शन पर निर्भर करता है सलमान खान का भविष्य

सलमान खान की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार नहीं कर पायी हैं, जिस कारण ट्रेड पंडित सिकंदर से भारी उम्मीदें लगा रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में सलमान खान का बॉलीवुड में क्या भविष्य होगा, यह सिकंदर की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस पर निर्भर करेगा। अगर सिकंदर रिकॉर्डतोड़ कमाई करती है भाईजान के फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड निर्माताओं को भी खुशी होगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article