बॉक्स ऑफिस

Sikandar Advance booking Collection: रिलीज से पहले ही मालामाल हुई 'सिकंदर', USA में हुई नोटों की बारिश

Sikandar Advance booking Collection: सलमान खान की सिकंदर बस 10 दिनों के बाद रिलीज होने वाली है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भारत में नहीं बल्कि यूएसए में शुरू हो गई है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने यूएसए में कितने करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

Image

Sikandar Advance booking Collection

Sikandar Advance booking Collection: सलमान खान की फिल्म सिकंदर को रिलीज होने के लिए अब सिर्फ 10 दिन ही रह गए हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान की सिकंदर इस साल की मोस्ट अवेटेड एक्शन ड्रामा में से एक है। लंबे समय से ऐसी चर्चा थी कि सिकंदर ईद के दिन रिलीज होने वाली है, लेकिन सलमान खान की फिल्म अब 30 मार्च को रिलीज होगी। हाल ही में सलमान खान ने एक पोस्टर शेयर करते हुए जानकारी दी है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने यूएसए में एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई की है।

कितनी हुई एडवांस बुकिंग

भारत में अभी सिकंदर की एडवांस बुकिंग शुरू नहीं हुए है, लेकिन USA में एडवांस बुकिंग जोरों से चल रही है। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार सिकंदर की अमेरिकन बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत अच्छी हो रही है। अमेरिका में एडवांस बुकिंग 16,047 डॉलर की हुई है। जो इंडियन करेंसी के अनुसार 13 लाख 91 हजार 405 रुपए है। फिल्म को विदेश में टोटल 504 शोज मिले हैं।

किन फिल्मों से होगी टक्कर

सलमान खान की फिल्म सिकंदर के कुछ मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है। भारत में सिकंदर की टक्कर दो फिल्मों से होने वाली है। पहली विक्की कौशल की फिल्म छावा दूसरी मोहनलाल की साउथ फिल्म एंपुरान (Empuraan)। मोहनलाल की फिल्म 27 मार्च सिकंदर से पहले रिलीज होने वाली है। वहीं विदेश की बात करें तो सिकंदर की टक्कर मैड सीक्वल से होने वाली है। सलमान खान की सिकंदर में सलमान खान के अलावा रश्मिका मंदाना, सत्यराज और प्रतीक बब्बर भी नजर आने वाले हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि फिल्म कितने करोड़ की कमाई करती है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article