बॉक्स ऑफिस

Savi Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन भी करोड़ों रुपये कमाने में सफल रही दिव्या खोसला की फिल्म, देखें कमाई

Savi: A Bloody Housewife Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) की नई फिल्म 'सावी: ए ब्लडी हाउसवाइफ' (Savi A Bloody Housewife Movie) को रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं। आइए जानें फिल्म ने शनिवार के दिन कितने रुपये का कारोबार किया है।

Image

Savi A Bloody Housewife

Savi: A Bloody Housewife Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस दिव्या खोसला (Divya Khosla Kumar) की नई फिल्म 'सावी: ए ब्लडी हाउसवाइफ' (Savi: A Bloody Housewife) 31 मई के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों पहुंची थी। जिन-जिन लोगों ने फिल्म देखी है उन सभी दिव्या खोसला की एक्टिंग को बेहद शानदार बताया है। उम्मीद नहीं थी कि ये फिल्म करोड़ों रुपये का कारोबार करने में सफल रहेगी। आइए देखें दिव्या खोसला की इस फिल्म ने कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

'सावी: ए ब्लडी हाउसवाइफ' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.05 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। 'सावी: ए ब्लडी हाउसवाइफ' का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी भी ठीक-ठाक ही है। 'सावी: ए ब्लडी हाउसवाइफ' ने दूसरे दिन भारत में लगभग 1.80 करोड़ की कमाई की।

दिव्या खोसला की इस फिल्म का निर्देशन अभिनय देव ने किया है। इस फिल्म में अनिल कपूर, हर्षवर्धन राणे और हिमांशी चौधरी भी अहम भूमिकाओं में हैं। रविवार के दिन फिल्म के अच्छे कारोबार करने की भी उम्मीद है। इस फिल्म के साथ राजकुमार राव की नई फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' (Mr And Mrs Mahi) भी रिलीज हुई थी, जिसमें जान्हवी कपूर लीड रोल में हैं। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर 11 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो दिव्या खोसला फिल्म 'सावी: ए ब्लडी हाउसवाइफ' से पहले उन्हें फिल्म 'यारियां 2' में देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा खास कमाई नहीं कर पाई थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article