Savi: A Bloody Housewife Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) की नई फिल्म 'सवी ए ब्लडी हाउसवाइफ' (Savi A Bloody Housewife Movie) 31 मई के दिन दुनिया भर के सिनमाघरों में दस्तक दे चुकी है। कुछ समय पहले मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी किया था। इस ट्रेलर को देखने के बाद लोगों ने दिव्या की जमकर तारीफ की थी। इस समय जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक दिव्या खोसला की ये पहले दिन निराशाजनक कमाई करती दिखाई देगी।
अभिनय देव के निर्देशन में बनी दिव्या खोसला की फिल्म 'सवी ए ब्लडी हाउसवाइफ' (Savi A Bloody Housewife Movie) ने शानदार एडवांस बुकिंग भी दर्ज नहीं कराई थी। एडवांस बुकिंग और बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन के अनुसारयह फिल्म 1 करोड़ रुपये से भी कम कमाई करेगी। सुबह के शो को खास ओपनिंग नहीं मिली है। हालांकि शाम होते-होते उम्मीद है कि दर्शकों की बड़ी भीड़ फिल्म देखने पहुंचे।
'सवी ए ब्लडी हाउसवाइफ' में दिव्या खोसला के साथ हर्षवर्धन राणे और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में दिव्या खोसला का काफी इंटेंस लुक दिखाई देने वाला है। फिल्म की कहानी बात करें तो दिव्या की लाइफ में एक बड़ा हादसा हो जाता है, जिसके बाद उनकी जिंदगी ही बदल जाती है।
दिलचस्प बात यह है कि दिव्या खोसला की फिल्म के साथ जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की 'मिस्टर एंड मिसेज माही' भी रिलीज हुई है। इस फिल्म को शानदार ओपनिंग मिलने के पूरे-पूरे चांस हैं। अब यह देखना होगा कि दिव्या की फिल्म कितने रुपये कमा पाती है।
