Mr. & Mrs. Mahi Box Office Prediction Day 1: बॉलीवुड एक्टर राजुकमार राव और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही (Mr. & Mrs. Mahi) आज 31 मई 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। क्रिकेट और प्यार की कहानी दिखाती यह फिल्म बीते कई दिनों से सुर्खियों में बनी हुई है, फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया जा रहा है, जिसमें राजकुमार राव की दमदार एक्टिंग और जाह्नवी कपूर की बेहतरीन अदाकारी नजर आ रही हैं। जाह्नवी और राजकुमार इससे पहले भी फिल्म रूही में साथ नजर आए थे। जाह्नवी और राजकुमार राव की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही का ट्रेलर भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था।
मूवी के ट्रेलर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म घर के मसलों और सपनों को पूरा करने की ख्वाहिश दिखाती है। फिल्म को पहले दिन एक सॉलिड शुरुआत मिलने की उम्मीद है। आइए इसके प्रीडिक्शन पर एक नजर डालते हैं।
मिस्टर एंड मिसेज माही ने पहले दिन की इतनी कमाई
बॉक्स ऑफिस ट्रेंड और कई प्रीडिक्शन रिपोर्ट के अनुसार राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही पहले दिन 3 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर धीमी पर सॉलिड शुरुआत मिलने वाली है। वीकेंड पर फिल्म की कमाई बढ़ने की भी उम्मीद जताई जा रही है।
