बॉक्स ऑफिस

Sarfira Box office Prediction: अक्षय कुमार की मूवी को 'इंडियन 2' ने दिया 440 वोल्ट का झटका, पहले दिन होगी बस इतनी कमाई

Akshay Kumar Film Sarfira Box Office Prediction: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा रिलीज होने के साथ ही ट्विटर पर छाई गई है। इस बीच सरफिरा को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें ये बताया गया है कि पहले दिन खिलाड़ी कुमार की मूवी कितना कमाई करने वाली है।

Image

sarfira vs indian 2

Sarfira Vs Indian 2 First Day Box Office Prediction: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। सरफिरा को लोग ठीक-ठाक रिस्पॉन्स दे रहे हैं। रिलीज होने के साथ ही सरफिरा ट्विटर पर ट्रेंड करने लगी है। कई लोगों का ये मानना है कि सरफिरा में अक्षय कुमार पर राधिका मदान भारी पड़ गई है। इस मूवी में राधिका ने अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा है। इस बीच सरफिरा को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें ये बताया गया है कि पहले दिन खिलाड़ी कुमार की मूवी कितना कमाई करने वाली है।

सरफिरा ने इंडियन 2 के सामने टेके घुटने

अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट को लेकर लोग चर्चा कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सरफिरा ओपनिंग डे पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाएगी। बताया जा रहा है कि ये मूवी पहले दिन महज 5-6 करोड़ की कमाई करेगी। वहीं जानकारी के मुताबिक, इंडियन 2 ओपनिंग डे पर 40 करोड़ तक बिजनेस कर सकती है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस की जंग में अक्षय कुमार की मूवी सरफिरा ने इंडियन 2 के सामने घुटने टेक दिए है। हालांकि अभी तक कोई ऑफिशियल आंकड़ा सामने नहीं आया है।

दांव पर लगा है अक्षय कुमार का करियर

बताते चलें कि अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा से लोगों को काफी उम्मीद है। ये फिल्म सरफिरा एक ऐसे शख्स की कहानी है जो कि भारत की सबसे सस्ती एयरलाइंस बनाने का सपना देखता है। कई लोगों का ये कहना है कि सरफिरा पर अक्षय कुमार का पूरा करियर टिका हुआ है। बीते कुछ सालों से ओएमजी 2 को छेड़कर अक्षय कुमार ने एक भी हिट फिल्म नहीं दी है। अगर सरफिरा भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई तो अक्षय कुमार को तगड़ा झटका लग सकता है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि सरफिरा कैसा परफॉर्म करती है।
Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article