Sarfira Box Office Day 1: इंडियन 2 के सामने अक्षय कुमार की सरफिरा की निकली हवा, पहले दिन कमाए इतने करोड़

Sarfira Box Office: अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा बीते दिन बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस मूवी से लोगों को काफी उम्मीद थी। हालांकि पहले दिन ही ये फिल्म बुरी तरह पिट गई।

Sarfira Box Office Day 1: बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा बीते दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस मूवी में एक्ट्रेस राधिका मदान भी नजर आ रही हैं। रिलीज होने के साथ ही ये मूवी ट्विटर पर ट्रेंड करने लगी थी। ऐसा लग रहा था कि लोग इस फिल्म का अच्छा रिस्पॉन्स देने वाले हैं। हालांकि एक बार फिर से अक्षय कुमार की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई है। अबतक सरफिरा को लेकर जो बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट सामने आई है, उसके मुताबिक ओपनिंग डे पर खिलाड़ी कुमार की फिल्म को तगड़ा झटका लगा है।

sarfira vs indian 2

पहने दिन अक्षय कुमार की फिल्म ने की इतनी कमाई

अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा से लोगों को काफी उम्मीद थी। कइयों का ये मानना है कि इस मूवी पर अक्षय का करियर टिका हुआ है। हालांकि पहले दिन की जो बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट सामने आई है उसे देखकर ऐसा लगता है कि अब अक्षय कुमार का क्रेज खत्म हो गया है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक सरफिरा ने रिलीज के पहले दिन महज 2.40 करोड़ का कारोबार किया है, जो कि बेहद कम है। वहीं कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 ने ओपनिंग डे पर 26 करोड़ की बंपर कमाई की है। ये कहना गलत नहीं होगा कि इंडियन 2 के सामने सरफिरा की हवा निकल गई।

End of Feed