Indian 2 Box Office Collection Day 1: कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 कल ही बॉक्स ऑफिस में रिलीज हुई है। फैंस इस फिल्म को बहुत पसंद कर रहे हैं। 28 साल बाद ये फिल्म रिलीज हुई है। इस फिल्म ने इस साल भारत में तमिल फिल्म के लिए सबसे अधिक ओपनिंग हासिल की है, जिसने पहले दिन 25 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। आइए जानते हैं विस्तार से।
शंकर द्वारा निर्देशित 1996 की हिट 'इंडियन' की अगली पार्ट में कमल हासन ने सेनापति की अपनी भूमिका को दोहराया है, जो भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए अनोखे तरीकों वाला एक सतर्क व्यक्ति है। फिल्म ने तमिल और तेलुगु बाजारों में मजबूत शुरुआत की, जबकि हिंदी मे मामूली शुरुआत रही। अक्षय कुमार की 'सरफिरा' से टक्कर के बावजूद फिल्म ने अच्छी कमाई की।
कितनी रही ऑक्यूपेंसी
अपने पहले दिन इंडियन 2 ने सभी भाषाओं में लगभग 26 करोड़ रुपये की कमाई की। शुक्रवार 12 जुलाई 2024 को फिल्म ने तमिल में कुल 55.62% की ऑक्यूपेंसी हासिल की, जिसमें सुबह के शो 42.72%, दोपहर के शो 47.98%, शाम के शो 60.27% और रात के शो 71.52% रहे। सैकनिल्क के अनुसार, मुंबई और दिल्ली जैसे जगहों में फिल्म ने 36.50% और 32.75% ऑक्यूपेंसी हासिल की। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘सरफिरा’ ने रिलीज के पहले दिन महज 2.40 करोड़ की कमाई की है।
150 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म
12 जुलाई को रिलीज हुई और शंकर द्वारा निर्देशित इंडियन 2 में सिद्धार्थ, एसजे सूर्या, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, प्रिया भवानी शंकर, कालिदास जयराम, गुलशन ग्रोवर, नेदुमुदी वेणु, विवेक, समुथिरकानी, बॉबी सिम्हा, गुरु सोमसुंदरम, दिल्ली गणेश, जयप्रकाश, मनोबला, वेनेला किशोर और दीपा शंकर जैसे स्टार्स शामिल है। इस फिल्म को 150 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है।
