Sarfira Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'सरफिरा' (Sarfira) 12 जुलाई को रिलीज हुई थी। इस फिल्म रिलीज के बाद ही बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे कमाई करने में लगी हुई है। निर्माताओं को भी यह मालूम नहीं था कि 'सरफिरा' का बॉक्स ऑफिस पर इतना निराशाजनक रहेगा। खुशी की बात यह है कि बुधवार के दिन अक्षय कुमार स्टारर के कलेक्शन में उछाल देखा गया है। आइए देखें इस फिल्म ने 6 दिनों के अंदर भारत में कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार की फिल्म 'सरफिरा' ने बुधवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 17.4 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 2.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। आने वाले दिनों में यह फिल्म 25 से 30 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रहेगी। सुधा कोंगरा के निर्देशन बनी फिल्म 'सरफिरा' में राधिका मदान, परेश रावल और सीमा बिस्वास सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार ने आखिरी बार फिल्म 'ओएमजी 2' हिट दी है। इस फिल्म में उनके कैमियो को लोगों को बहुत पसंद किया था। फिल्म में उन्होंने भगवान शिव के दूत का रोल निभाया था। इस फिल्म के अलावा अक्षय कुमार ने 'सम्राट पृथ्वीराज', 'राम सेतु', 'सेल्फी', 'मिशन रानीगंज' और 'बड़े मियां छोटे मियां' सहित कई बैक टू बैक फ्लॉप दी हैं।
