Sarfira Box Office Collection Day 3: वीकेंड में फिसड्डी साबित हुई Akshay की फिल्म, Sharvari की Munjya ने दी पटखनी

Sarfira Box Office Collection Day 3: अक्षय कुमार की फिल्म 'सरफिरा' ने बॉक्स ऑफिस पर 3 दिन पूरे कर लिए हैं। इस समय जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक शरवरी की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'मुंज्या' ने ओपनिंग वीकेंड में अक्षय कुमार स्टारर को पटखनी दे दी है। यहां देखिए 'सरफिरा' का फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन...

Sarfira Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'सरफिरा' (Sarfira) ने बॉक्स ऑफिस पर फर्स्ट वीकेंड कम्पलीट कर लिया है। अक्षय कुमार की 'सरफिरा' तमिल फिल्म 'सोरारई पोटरू' का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है, जिसमें साउथ एक्टर सूर्या ने अहम भूमिका निभाई थी। एयर डेक्कन के संस्थापक कैप्टन जी आर गोपीनाथ के जीवन से प्रेरित 2020 में आई 'सोरारई पोटरू' ने बेस्ट फीचर फिल्म और बेस्ट एक्टर सहित पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते थे। वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर को भी ऑडियंस की ओर से शानदार रिव्यू मिल रहे हैं लेकिन फिल्म की कहानी में खास बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली है। वीकेंड में यह फिल्म 15 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई है।

Sarfira and Munjya

सुधा कोंगरा के निर्देशन बनी फिल्म 'सरफिरा' ने पहले दिन 2.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। दूसरे दिन यह 4.25 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही थी। वहीं रविवार को यह फिल्म 5.1 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़ने में सफल रही है। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में केवल 11.85 करोड़ रुपये कमाए हैं। हैरानी की बात यह है कि अक्षय कुमार की 'सरफिरा' को शरवरी की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'मुंज्या' ने पहले वीकेंड में धूल चटा दी है। इस फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर 20.04 करोड़ रुपये कमाए थे।

End of Feed