बॉक्स ऑफिस

Sarfira Box Office Collection: अक्षय की सरफिरा को वीकेंड पर मिला फायदा, तीसरे दिन कमाए इतने करोड़

Sarfira Box Office Collection Day 3: अक्षय कुमार की सरफिरा को पब्लिक का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। फिल्म में अक्षय के साथ राधिका मदान लीड रोल में है। आइए जानते हैं फिल्म ने तीसरे दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया है।

Image

Sarfira Box Office Collection (credit Pic: Instagram)

Sarfira Box Office Collection Day 3: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सरफिरा' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में अक्षय के साथ राधिका मुख्य भूमिका हैं। सरफिर तमिल फिल्म Soorarai Pottrru का हिंदी रीमेक है। Soorarai Pottrru में साउथ एक्टर सूर्या ने मुख्य भूमिका निभाई है। अक्षय की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म को लेकर कोई खास बज देखने को नहीं मिला। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 2.5 करोड़ का बिजनेस किया था। आइए जानते हैं फिल्म ने तीसरे दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया।

रविवार को फिल्म की कमाई में 70 प्रतिशत मिला है। तीसरे दिन फिल्म ने 5.1 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ने 3 दिन में कुल मिलाकर 11.85 करोड़ का बिजनेस किया है।

वीकेंड पर फिल्म की कमाई में देखने को मिला उछाल

फिल्म ने पहले दिन 2.5 करोड़ की कमाई की है। दूसरे दिन फिल्म ने 4.25 करोड़ का बिजनेस किया है और तीसरे दिन फिल्म ने 5.81 करोड़ की कमाई की। धीरे-धीरे फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल रहा है। मेकर्स को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है। फिल्म में अक्षय, राधिका, परेश रावल और सीमा बिस्वास मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी जी.आर गोपीनाथ पर बनी है जो Air Deccan फ्लाइट के मालिक है। उनका सपना था कि आम आदमी भी हवाई जहाज में सफर कर सके। फिल्म में उनके संघर्ष की कहानी को दिखाया गया है। सरफिरा को बॉक्स ऑफिस पर प्रभास और दीपिका पादुकोण की कल्कि 2898 एडी से कड़ी टक्कर मिल रही है। सरफिरा के साथ सिनेमाघरों में कमल हासन की इंडियन 2 भी रिलीज हुई है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article