Is Salman Khan Stardum Continue: सलमान खान( Salman Khan) बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम हैं जिसे फैंस दशकों से बड़े पर्दे पर देख रहे हैं। एक समय पर जब लोग सलमान खान को रोमांटिक हीरो के तौर पर देखते थे आज वह बॉलीवुड के राजा बन गए हैं। अगर उन्हें बेहतरीन निर्देशन और दमदार स्क्रीनप्ले मिले, तो वह अपने असली रंग में नजर आ सकते हैं। उनका स्टारडम इतना जबरदस्त है कि दर्शकों पर उसकी गहरी पकड़ बनी हुई है। उनके फैंस इतने वफादार हैं कि कंटेंट कैसा भी हो, उनकी फिल्मों को जबरदस्त ओपनिंग मिलती ही है। यही कमाल है कि सिकंदर रिलीज से पहले ही ₹165 करोड़ का बिजनेस कर चुकी थी।
जी हां आपको जानकर हैरानी होगी की सलमान खान( Salman Khan) की फिल्म ‘सिकंदर’ ने रिलीज से पहले ही 165 करोड़ की कमाई कर ली थी, जो इसके नॉन-थिएट्रिकल राइट्स (डिजिटल, सैटेलाइट और म्यूजिक) को मिलाकर है।फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो इंडिया और ओवरसीज मिलाकर ‘सिकंदर’ ने 54 करोड़ की ग्रॉस ओपनिंग की थी। रिलीज से पहले ही फिल्म को जबरदस्त बज़ मिला था, और अब बॉक्स ऑफिस पर भी इसका असर साफ नजर आ रहा है।
सलमान की फिल्मों को क्यों मिलती है ज़बरदस्त ओपनिंग?
मास अपील: सलमान की फैन फॉलोइंग हर वर्ग और उम्र में है, जिससे उनकी फिल्में बड़े पैमाने पर दर्शकों को अपनी तरफ खींचती हैं।
ईद रिलीज फैक्टर: ईद पर उनकी फिल्में फेस्टिव ब्लॉकबस्टर के तौर पर देखी जाती हैं।
पैन-इंडिया और ग्लोबल फैनबेस: उनकी फिल्में सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी बड़ी संख्या में देखी जाती हैं।
एक्शन और मसाला एंटरटेनमेंट: सलमान की फिल्मों में दमदार एक्शन, शानदार डायलॉग और फैमिली एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का होता है।
क्या ‘सिकंदर’ से फिर होगा बॉक्स ऑफिस धमाका?
फिल्म के पहले दिन ₹30-40 करोड़ की ओपनिंग की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन सलमान ने इससे भी बड़ा कलेक्शन करते हुए फिर साबित कर दिया कि उनका स्टारडम कम होने वाला नहीं है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘सिकंदर’ कौन-कौन से नए रिकॉर्ड अपने नाम करती है। बता दें कि अब तक फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
सलमान खान की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्में
टाइगर 3 (2023) – ₹44.50 करोड़
भारत (2019) – ₹42.30 करोड़
प्रेम रतन धन पायो (2015) – ₹40.35 करोड़
सुल्तान (2016) – ₹36.54 करोड़
टाइगर जिंदा है (2017) – ₹34.10 करोड़
अब देखना यह है कि सिकंदर कितने दिनों तक सिनेमाघरों में टिक पाती है। सलमान खान की अन्य फिल्मों के मुकाबले इस फिल्म को कितने करोड़ मिलेंगे। फैंस भी यह जानने के लिए बेताब हैं।
