बॉक्स ऑफिस

Salaar Box Office Collection Day 7: सातवें दिन 300 करोड़ी बनी सालार, बॉक्स ऑफिस पर प्रभास को लगा झटका!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 29, 2023, 08:40 AM IST

Salaar Box Office Collection Day 7: प्रभास की फिल्म सालर को रिलीज हुए अब एक हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है। अचानक से बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई गिरने लगी है। सातवें दिन के कलेक्शन ने मेकर्स को चौंका दिया है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

Image

Salaar Box Office Collection Day 7

Salaar Box Office Collection Day 7: प्रभास (Prabhas) की फिल्म सालार (Salaar) को रिलीज हुए अब एक हफ्ता पूरा हो गया है। बैक टू बैक फ्लॉप फिल्में देने के बाद अब सालार के साथ प्रभास को बॉक्स ऑफिस पर वापसी हो गए हैं। बॉक्स ऑफिस पर सालार ने दमदार कलेक्शन कर लिया है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी सालार ने प्रभास को एक जबरदस्त एक्शन हीरो के तौर पर दिखाया है। फिल्म रिलीज के बाद से ही दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की फिल्म कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ चुकी है, इंडिया में भी और वर्ल्डवाइड भी। फिल्म ने प्रभास को दुनियाभर में काफी फेम दिलवाया है। सालार से फैंस को काफी उम्मीदें थीं और रिलीज के बाद फिल्म उन उम्मीदों पर खरा भी उतरी है।

सालार को रिलीज हुए अब 6 दिन पूरे हो गए हैं और अब फिल्म जल्द ही 300 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है। आइए सालार के छटवें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

सालार ने 7वें दिन की इतनी कमाई

Sacnilk इंडिया की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार प्रभास की फिल्म सालार ने सातवें दिन इंडिया बॉक्स ऑफिस नेट पर 5.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ऐसा पहली बार है कि फिल्म की कमाई डबल डिजिट से नीचे गई है। जिसके बाद मूवी का टोटल कलेक्शन भी 300.68 करोड़ तक पहुंच गया है।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article