Salaar Box Office Collection Day 4: प्रभास की सालार ने पकड़ी बुलेट ट्रेन की रफ्तार, चार दिनों में बनी 250 करोड़ी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 26, 2023, 08:09 AM IST

Salaar Box Office Collection Day 4: पैन इंडिया स्टार प्रभास की फिल्म सालार (Salaar) 22 दिसंबर 2023 को वर्ल्डवाइड रिलीज की जा चुकी है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। डंकी से क्लैश के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

Salaar Box Office Collection Day 4: प्रभास (Prabhas) की फिल्म सालार (Salaar) 22 दिसंबर 2023 को वर्ल्डवाइड रिलीज की जा चुकी है। प्रभास के साथ फिल्म में श्रुति हासन की एक्टिंग की भी काफी तारीफ हो रही है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। डंकी से क्लैश के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म को रिलीज हुए अभी महस 4 दिन ही हुए हैं। अभी तक सालार बॉक्स ऑफिस पर कई पुराने रिकॉर्ड धराशायी कर चुकी है। पहले ही दिन 93 करोड़ की ओपनिंग के साथ फिल्म 2023 की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली इंडियन फिल्म बन गई है। पठान और जवान की सफलता के बाद सोशल मीडिया पर उम्मीद जताई जा रही थी कि डंकी की रिलीज के चलते सालार को नुकसान हो सकता है।

हालांकि बॉक्स ऑफिस पर सालार ने कुछ अलग कहानी ही लिख दी है। आइए फिल्म चौथे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

Salaar Box Office Collection: चौथे दिन सालार की कमाई

Sacnilk इंडिया की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार प्रभास की फिल्म सालार ने चौथे दिन 41 करोड़ रुपये का कलेक्शन इंडिया बॉक्स ऑफिस नेट पर कर लिया है। अब फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 250 करोड़ तक पहुंच गया है। फिल्म के कलेक्शन ने प्रभास हेटर्स का मुंह बंद कर दिया है।

End Article
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून...

End of Feed