Salaar Box Office Collection Day 12: घटने लगी है सालार की कमाई, डबल डिजिट में भी नहीं पहुंच पा रही मूवी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 3, 2024, 08:46 AM IST

Salaar Box Office Collection Day 12: प्रभास की फिल्म सालार की कमाई अब बॉक्स ऑफिस पर लगातार गिरती जा रही है। सालार ने 12वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर फीका कलेक्शन ही किया है। हालांकि मूवी की इंडिया में कमाई डंकी से ज्यादा ही है। आइए कलेक्शन के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

Salaar Box Office Collection Day 12: प्रभास की फिल्म सालार (Salaar) की कमाई अब बॉक्स ऑफिस (Salaar Box Office Collection) पर लगातार गिरती जा रही है। साल 2023 की सबसे बड़ी ओपनर सालार ने दूसरे वीकेंड के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ना शुरू कर दिया है। नए साल के मौके पर यानी 1 जनवरी तक फिल्म का कलेक्शन काफी जबरदस्त रहा है, हालांकि अब यह गिरता जा रहा है। प्रभास और श्रुति हासन की जोड़ी फिल्म में काफी पसंद की जा रही है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी ये फिल्म दर्शकों को फुल KGF वाली वाइब दे रही है। बावजूद इसके फिल्म की कहानी और एक्शन सीन्स में दर्शकों का यकीनन दिल जीत लिया है।

End of Feed