Saiyaara Box Office Day 18: 300 करोड़ क्लब में पहुंची अहान पांडे की फिल्म, लोग हुए 'सैयारा' के लिए पागल

Saiyaara Box Office Day 18: मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' का जादू हर किसी के दिमाग से लेकर जुबां तक चढ़ गया है। फिल्म आखिरकार 300 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। मेकर्स और स्टार कास्ट के लिए ये एक एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहाँ जानिए फिल्म के 18वें दिन के आंकड़े।

Saiyaara Box Office Day 18: अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर फिल्म 'सैयारा' इन दिनों देश से लेकर विदेश में धमाल मचा रही है। 18 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने सभी के होश उड़ा दिए हैं। इस रोमांटिक फिल्म की तुलना 'आशिकी 2' से होने लगी। फिल्म 'सैयारा' से अहान पांडे और अनीत पड्डा ने बॉलीवुड में कदम रखा जो सफल होता हुआ दिखाई दे रहा है। लगातार हर दिन फिल्म धांसू कमाई कर अन्य मूवीज के रिकार्ड तोड़ रही है। आखिरकार वो घड़ी आ ही गई जिसे स्टार कास्ट और मेकर्स को काफी समय से इंतजार था। 'सैयारा' के 18वें दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं।

Saiyaara Box Office Day 18

Image Source: Yash Raj Films

यश राज फ़िल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 'सैयारा' (Saiyaara) ने 300 करोड़ फिल्म क्लब में एंट्री मार ली है। पिछले दिन यानी सोमवार को 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर 2.50 करोड़ की कमाई की। ऐसे में अब फिल्म का पूरा कलेक्शन 302.25 करोड़ हो चुका है। 'सैयारा' साल 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। अब फिल्म का मुकाबला विक्की कौशल की 'छावा' से है जिसने 601 करोड़ रुपए कमाए थे। अहान पांडे की डेब्यू फिल्म ने अन्य बॉलीवुड स्टार किड्स की फिल्मों को टक्कर दे डाली।

End of Feed