Saiyaara Box Office Collection Day 9: बॉलीवुड एक्टर अहान पांडे (Ahaan Panday) और अनीत पड्डा (Aneet Padda) ने अपनी डेब्यू फिल्म सैयारा (Saiyaara) से बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है। फिल्म सैयारा पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई कर रही है। फिल्म सैयारा एक के बाद एक नए बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म सैयारा को रिलीज हुए अब 9 दिन पूरे हो गए है। फिल्म सैयारा की कमाई लगातार बढ़ती जा रही है। फिल्म सैयारा ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। तो चलिए जानते हैं अहान पांडे की फिल्म सैयारा ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।
'सैयारा' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा
फिल्म सैयारा एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर 9 दिन पूरे कर लिए है। इसके बाद फिल्म सैयारा की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म सैयारा ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 26.5 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 217.25 करोड़ रुपये हो गई है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म सैयारा की 9वें दिन की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
बनी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
मोहित सूरी (Mohit Suri) के डायेरक्शन में बनी फिल्म सैयारा ने एक और बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिया। फिल्म सैयारा साल 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई है। अब केवल विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की छावा (Chhaava) ही इस लिस्ट में फिल्म सैयारा से ऊपर है। अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
