Saiyaara Box Office Collection Day 8: अहान पांडे( Ahaan Pandey) और अनीत पड्डा ( Aneet Padda) की मूवी सैयारा( Saiyaara) ने इन दिनों थिएटर्स में धूम मचा रखी है। इस रोमांटिक ड्रामा मूवी का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। हाल यह है कि 8 दिन में ही इस फिल्म ने बड़ी-बड़ी फिल्मों पछाड़ दिया और करोड़ों की कमाई की। सैयारा ने आठवें दिन भी खासा कमाई की है जिसके बाद फिल्म 200 करोड़ के पास पहुंचने वाली है। फिल्म ने हाउसफुल 5 के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया। आइए बताते हैं कितनी हुई सैयारा की कमाई
आठवें दिन शुक्रवार को लोगों ने जमकर सैयारा देखी। फिल्म की कमाई की बात करें तो आठवें दिन इसने 17.50 करोड़ का कलेक्शन किया। जिसके बाद इसकी कुल कमाई 190 करोड़ हो गई है। वीकेंड पर फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। वीक डेज में लोगों ने सैयारा को जमकर देखा है और अब वीकेंड पर इसकी संख्या बढ़ती ही नजर आ रही है। मोहित सूरी की इस फिल्म को देखकर लोग दीवाने हो रहे हैं। इसका म्यूजिक भी सबके सिर चढ़कर बोल रहा है।
हाउसफुल 5 को चटाई धूल
सैयारा ने आठ दिन में अक्षय कुमार( Akashay Kumar) मल्टी स्टार मूवी हाउसफुल 5( Housefull 5) को धूल चटा दी। हाउसफुल 5 ने जहां कुल 182 .65 करोड़ की कमाई की थी वहीं सैयारा आठ दिन में ही 190 करोड़ कमा गई। इस रोमांटिक ड्रामा ने रेड 2 के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया। हाउसफुल 5 और रेड 2 के रिकॉर्ड तोड़ने के बाद, सैयारा अब साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।
