Saiyaara Box Office Collection Day 7: अहान पांडे (Ahaan Panday) और अनीत पड्डा (Aneet Padda) ने फिल्म 'सैयारा' (Saiyaara) के जरिए बॉलीवुड की दुनिया में बतौर लीड एक्टर्स अपनी शुरुआत कर कदम जमा लिए हैं। निर्माताओं को उम्मीद नहीं थी कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर इतनी धांसू कमाई करने में सफल रहेगी। 18 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म 'सैयारा' ने 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट में कमाई की है। 'सैयारा' के कलेक्शन को देखने के बाद मेकर्स की खुशी का इस समय ठिकाना नहीं है। तो चलिए जानते हैं फिल्म 'सैयारा' ने 7वें दिन यानी गुरुवार को कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होगी 'सैयारा'
सैकनिल्क द्वारा साझा किए गए अर्ली एस्टिमेट्स के मुताबिक अहान पांडे (Ahaan Panday) और अनीत पड्डा (Aneet Padda) की फिल्म 'सैयारा' ने गुरुवार को 15.13 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। यह फिल्म तब तक 168.88 करोड़ रुपये छाप चुकी है। निर्माताओं की पूरी उम्मीद है कि 'सैयारा' दूसरे वीकेंड के खत्म होते-होते 200 करोड़ रुपये के क्लब में बड़ी आसानी से एंट्री ले लेगी। बॉलीवुड इंडस्ट्री के ज्यादातर सेलेब्स ने अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म की तारीफ की है।
'सैयारा' ने न्यू जनरेशन को काफी आकर्षित किया है। यही वजह है कि यूथ इस समय फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को बनाने में मेकर्स का कुल खर्च 60 करोड़ रुपये आया है। इस मूवी का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। फिल्म को आदित्य चोपड़ा के बैनर तले बनाया गया है। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय जरूर दें।
