बॉक्स ऑफिस

'Saiyaara' Box Office: 'सैयारा' के सामने पानी मांग गईं 'सन ऑफ सरदार 2' और 'धड़क 2', देखें अहान-अनीत स्टारर की कमाई

'Saiyaara' Box Office collection day 20: अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' का जलवा 20 दिनों के बाद भी बरकरार है। इस मूवी के 20वें दिन के कलेक्शन ने अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2' और सिद्धांत चतुर्वेदी की 'धड़क 2' को पीछे कर दिया है। आइए देखें फिल्म की टोटल कमाई कितनी रही है।

Image

Pic Credit: IMDb

'Saiyaara' Box Office collection day 20: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर मोहित सूरी ने फिल्म 'सैयारा' का निर्देशन कर कमाल कर दिया है। इस बात में कोई शक नहीं है कि 'सैयारा' साल 2025 की सरप्राइज रोमांटिक ब्लॉकबस्टर रही है। 'सैयारा' से अहान पांडे और अनीत पड्डा ने बतौर लीड एक्टर बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की है। अहान और अनीत ने फिल्म 'सैयारा' के माध्यम से लोगों के दिलों में अपनों खास जगह बना ली है। 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के बाद अब 'सैयारा' ने 20वें दिन भी करोड़ों रुपये का कलेक्शन किया है।

अच्छी कमाई कर रही है 'सैयारा'

Sacnilk ने जो आंकड़े साझा किए हैं उनके मुताबिक अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' ने 20वें दिन 2 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। यह मूवी इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 306.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही है। तीसरे हफ्ते में भले ही 'सैयारा' की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है लेकिन फिल्म अब तक अच्छा प्रॉफिट अपने नाम कर चुकी है। आने वाले दिनों में 'सैयारा' 350 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू सकती है।

'सैयारा' के गाने भी इस समय लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। हैरानी की बात यह है कि अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक-कॉमेडी 'सन ऑफ सरदार 2' ने 1.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं दूसरी ओर सिद्धांत चतुर्वेदी और त्रिप्ती डिमरी की 'धड़क 2' 1 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है। 'सैयारा' ने इन दोनों की 20वें दिन की कमाई को पछाड़ दिया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article