बॉक्स ऑफिस

Saiyaara Box Office Collection Day 12: अहान पांडे-अनीत पड्डा ने 12वें दिन भी रचा इतिहास, कमाई पहुंची 266 करोड़ के पार

Saiyaara Box Office Collection Day 12: डायरेक्टर मोहित सूरी की फिल्म सैयारा के लिए बारिश का मौसम बहुत ही लकी साबित हुआ है। अहान पांडे-अनीत पड्डा की रोमांटिक ड्रामा सावन के मौसम में शानदार कमाई कर रही है और दर्शकों को 12 दिनों से लगातार थिएटर्स में खींच रही है। फिल्म सैयारा ने 12वें दिन भी शानदार कमाई की है, जिसके साथ इसने अपने खाते में कुल मिलाकर 266 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं।

Image

Image Source: Saiyaara Movie

Saiyaara Box Office Collection Day 12: यशराज बैनर ने जब फिल्म सैयारा से अहान पांडे और अनीत पड्डा को बॉलीवुड में लॉन्च करने का फैसला लिया होगा, तो उन्हें खुद ये अंदाजा नहीं होगा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस और सिनेमाघरों में इतिहास रच देगी। डायरेक्टर मोहित सूरी की फिल्म सैयारा सिनेमाघरों में पिछले 12 दिनों से धमाकेदार आंकड़े दर्ज करा रही है और पिछले कई सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। अगर फिल्म सैयारा की 12वें दिन की कमाई की बात करें तो इसने अपने खाते में 9 करोड़ रुपये से ज्यादा जोड़े हैं, जिसके साथ इसकी कुल कमाई 266 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। फिल्म सैयारा इसी के साथ न केवल सबसे सफल रोमांटिक ड्रामा बनकर उभरी है बल्कि इसने आइकॉनिक स्टार डेब्यू मूवीज की लिस्ट में भी खास जगह बनाई है।

300 करोड़ के पार पहुंचने को तैयार सैयारा

अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा जिस तरह से कमाई कर रही है, ट्रेड पंडित मान रहे हैं कि ये मूवी जल्द ही 300 करोड़ के पास निकल जाएगी। दो न्यूकमर्स की फिल्म को दर्शकों से ऐसा शानदार रिस्पांस मिलना किसी सपने से कम नहीं है और इसका बहुत सारा श्रेय मोहित सूरी के लिए जाता है, जिन्होंने न केवल सैयारा से जबरदस्त वापसी की है बल्कि ये भी बता दिया है कि अगर कहानी में दम हो तो दर्शक नए कलाकारों के लिए भी टिकिट खरीदेंगे। जहां बॉलीवुड में रोमांटिक मूवीज का दौर खत्म माना जा रहा था, वहीं सैयारा ने फिर से मेकर्स के बीच उम्मीद की किरण बिखेरी है।

सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2 के लिए खतरा बनी सैयारा

इस वीकेंड अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 और सिद्धांत चतुर्वेदी की धड़क 2 सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अगर ट्रेड से सामने आ रही खबरों की मानें तो डिस्ट्रीब्यूटर्स इन्हें मनमाफिक स्क्रीन्स देने के लिए तैयार नहीं हैं क्योंकि सैयारा अब भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। सैयारा की वजह से सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2 के लिए स्क्रीन्स का खतरा पैदा हो गया है।

Rahul Sharma
राहुल शर्मा author

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे ह... और देखें

End of Article