बॉक्स ऑफिस

Saiyaara Box Office Collection Day 15: 'सैयारा' की कमाई में फिर आई गिरावट, 'धड़क 2' की रिलीज के बाद धीमी पड़ी रफ्तार

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 2, 2025, 08:44 AM IST

Saiyaara Box Office Collection Day 15: अहान पांडे (Ahaan Panday) और अनीत पड्डा (Aneet Padda) की धांसू रोमांटिक ड्रामा फिल्म सैयारा (Saiyaara) को रिलीज हुए 15 दिन हो गए है। अब फिल्म सैयारा की कमाई के नए आंकड़े सामने आए है। फिल्म की कमाई में 15वें दिन फिर गिरावट देखने को मिली है।

Image

Image Source: Saiyaara Movie

Saiyaara Box Office Collection Day 15: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर मोहित सूरी (Mohit Suri) के निर्देशन में बनी अहान पांडे (Ahaan Panday) और अनीत पड्डा (Aneet Padda) की रोमांटिक ड्रामा फिल्म सैयारा (Saiyaara) पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है। फिल्म सैयारा की कमाई के आंकड़े हर किसी को हैरान कर रहे हैं। अहान पांडे की फिल्म सैयारा को रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं। अब भी फिल्म सैयारा बॉक्स ऑफिस पर चट्टान की तरह खड़ी हुई है। लेकिन अब फिल्म की कमाई लगातार घटती जा रही है। तो चलिए जानते हैं अहान पांडे की फिल्म सैयारा ने 15वें दिन कितना कलेक्शन किया है।

'सैयारा' ने 15वें दिन की इतनी कमाई

अनीत पड्डा और अहान पांडे की फिल्म सैयारा रिलीज होने के बाद से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म सैयारा को रिलीज हुए 15 दिन पूरे हो गए है। जिसके बाद अब फिल्म की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा ने 15वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.25 करोड़ रुपये कमाए है। इसी के साथ फिल्म सैयारा का कुल कलेक्शन 284.75 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म की कमाई में भले ही आज गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन 15वें दिन भी इतना कलेक्शन होने अपने आप में बड़ी बात है।

इन फिल्मों से हो रही है टक्कर

फिल्म सैयारा को बॉक्स ऑफिस पर अभी हाल ही में रिलीज हुई दो बॉलीवुड फिल्मों से टक्कर मिल रही है। इन दो फिल्मों का नाम धड़क 2 (Dhadak 2) और सन ऑफ सरदार 2 (Son of Sardaar 2)। फिल्म धड़क 2 में सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) लीड रोल में हैं। दूसरी तरफ, अजय देवगन (Ajay Devgn) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) की जोड़ी सन ऑफ सरदार 2 में धमाल मचा रही है। फिल्म धड़क 2 ने पहले दिन 3.35 करोड़ रुपये कमाए। तो वहीं फिल्म सन ऑफ सरदार 2 ने 6.75 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article