Ramayana Worldwide Box Office: 8 दिनों में 1000 करोड़ी बनी रणबीर-यश की फिल्म, मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले

Ramayana Worldwide Box Office Day 8: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'रामायण' ने दुनिया भर में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। यह फिल्म 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है।

Ramayana Worldwide Box Office Day 8: रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'रामायण' (Ramayana) ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस मेगा बजट फिल्म ने रिलीज के महज 8वें दिन दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये की कमाई कर मेकर्स को खुश कर दिया है। 1000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाली 'रामायण' अब 11वीं भारतीय फिल्म बन गई है। तो चलिए देखते हैं इस मूवी ने 8वें दिन ग्लोबल मार्किट में कितने रुपये का बिजनेस किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan के बंगले जलसा पर छिड़ गई है महाभारत, भाभी रमोला बच्चन ने उठाया सवाल)

Ramayana

1000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई 'रामायण' (Pic Credit: X)

8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' ने मचाया धमाल

Sacnilk द्वारा साझा किए गए बॉक्स ऑफिस के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' ने रिलीज के पहले सात दिनों में दुनियाभर से करीब 945 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था। इसके बाद आठवें दिन फिल्म ने लगभग 85 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर नया रिकॉर्ड बनाया है। इस आंकड़े के साथ फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। दुनिया भर में यह मूवी अब 1,033.55 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में कामयाब रही है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'बाहुबली 2'-'केजीएफ 2' को 'Ramayana' ने चटाई धूल, 7 दिनों में इतना हुआ वर्ल्डवाइड कलेक्शन)

विदेशों में मजबूत प्रदर्शन ने 'रामायण' की कमाई को नई ऊंचाई दी है। इस मामले में इससे तेज कमाई करने वाली फिल्मों में 'पुष्पा 2' और 'धुरंधर 2' शामिल हैं, जिन्होंने महज सात दिनों में यह उपलब्धि हासिल की थी। वहीं दूसरी ओर प्रभास की 'बाहुबली 2' को इस आंकड़े तक पहुंचने में लगभग 10 से 11 दिन लगे थे। इस मूवी का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 564.60 करोड़ हो गया है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के रोल में नजर आ रहे हैं।

End of Feed