Ramayana Advance Booking: रणबीर कपूर की रामायण ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले कमाए इतने करोड़

Ramayana Advance Booking: रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' जल्द ही रिलीज होने वाली है। अब मेकर्स ने फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है, जिसके ताबड़तोड़ रिकॉर्ड्स सामन आ गए हैं।

Ramayana Moive Advance Booking: नितेश तिवारी डायरेक्टेड फिल्म 'रामायण' इन दिनों हर जगह सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म इस 5 नवंबर को बड़े परदे पर धमाका करेगी। 4000 करोड़ रुपए में बनी फिल्म 'रामायण' की रिलीज का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। मेकर्स ने फिल्म का प्रोमोशन देश के साथ-साथ विदेश भी शुरू कर दिया। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है, जिसके आंकड़े भी सामने आ गए। रिलीज से पहले ही रामायण का बज काफी ज्यादा बन गया है, जिसका असर एडवांस बुकिंग में देखने को मिला।

Ramayana Advance Booking

रामायण ने एडवांस बुकिंग में कमाए इतने करोड़/फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

रामायण मूवी एडवांस बुकिंग के आंकड़े

रामायण मूवीएडवांस बुकिंग कलेक्शन
फिल्मरामायण
रिलीज की तारीखगुरुवार, 5 नवंबर
कुल एडवांस बुकिंग₹7.10 करोड़
ब्लॉक सीटों सहित प्री-टिकट कलेक्शन₹5.12 करोड़
नेशनल कैपिटल रीजन (NCR)₹1.78 करोड़
महाराष्ट्र₹1.93 करोड़
दिल्ली₹1.78 करोड़
गुजरात₹49.67 लाख

भाषा के अनुसार रामायण मूवी एडवांस बुकिंग

भाषाकलेक्शन
हिंदी₹6.48 करोड़
कन्नड़₹40.95 लाख
तेलुगु₹15.88 लाख
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में ₹7.10 करोड़ की कमाई कर ली है। गुरुवार, 5 नवंबर यानी पहले दिन के लिए कुल एडवांस बुकिंग ₹7.10 करोड़ रही है। शहरों में नेशनल कैपिटल रीजन ₹1.78 करोड़ की बुकिंग के साथ सबसे आगे है। वहीं, अन्य राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र ₹1.93 करोड़ की कमाई के साथ पहले नंबर पर है, जो कुल ग्रॉस का 27% है। इसके बाद दिल्ली ₹1.78 करोड़ और गुजरात ₹49.67 लाख के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। वहीं ब्लॉक सीटों के साथ फिल्म का प्री टिकेट कलेक्शन 5.12 करोड़ रुपए रहा है। वहीं फिल्म 'रामायण' ने हिंदी वर्जन से 6.48 करोड़ रुपए, कन्नड़ से 40.95 लाख और तेलगु से 15.88 लाख कमाए।

रामायण मूवी की स्टारकास्ट

बता दें फिल्म में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी के साथ रवि दुबे, लारा दत्ता, अरुण गोविल, अनुपम खेर, विवेक ओबेरॉय, रकुलप्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, कुणाल कपूर, शीबा चड्डा जैसे कई स्टार्स नजर आएंगे। फिल्म दो भागों में बनी है, ऐसे में रामायण पार्ट 2 साल 2027 दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।

End of Feed