Raayan Box Office Collection Day 2: साउथ स्टार धनुष की तमिल एक्शन-ड्रामा 'रायन' को रिलीज हुए आज दो दिन हो गए है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस में शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने पहले ही दिन शानदार कमाई की थी। वही दूसरे दिन धनुष ने अपनी ही दूसरी फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया है।
कितना हुआ कलेक्शन
'रायन' तीन भाषाओं में रिलीज हुई है। इस फिल्म की इतनी जबरदस्त कमाई हुई की ये फिल्म धनुष के लाइफ की बेस्ट ओपनर बन गई है। वहीं अब महज दो दिनों में फिल्म ने करीब 30 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। सैकनिल्क के मुताबिक 'रायन' ने पहले दिन 13.65 करोड़ की कमाई की थी। इससे पहले धनुष की किसी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन इतनी कमाई नहीं की थी।
'कैप्टन मिलर' को पछाड़ दिया
वहीं अब दूसरे दिन भी 'रायन' ने 13.85 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 27.5 करोड़ का कुल कलेक्शन हो गया है। 'रायन' ने हिट फिल्म 'कैप्टन मिलर' को पछाड़ दिया है। 'कैप्टन मिलर' इसी साल 12 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज हुई थी।
जन्मदिन पर खास गिफ्ट
फिल्म में धनुष की एंट्री को फैंस पसंद कर रहे हैं। फिल्म का क्लाइमेक्स जबरदस्त है। धनुष और सूर्या का प्रदर्शन बहुत शानदार है। इस फिल्म में तुषारा विजयन, संदीप किशन, कालिदास जयराम, एसजे सूर्या, अपर्णा बालमुरली भी नजर आ रहे हैं। गैंगस्टर की कहानी पर आधारित इस फिल्म के लिए एआर रहमान ने संगीत तैयार किया है। आज एक्टर के जन्मदिन पर फिल्म ने बेस्ट कमाई की है, जिस कारण एक्टर को खास गिफ्ट मिला है।
