Pushpa 2 Box Office Collection Day 15 Worldwide: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' (Pushpa 2: The Rule) को साल 2024 की ब्लॉकबस्टर घोषित कर दिया गया है। यह फिल्म हर गुजरते दिन के साथ ताबतोड़ कमाई करने में लगी हुई है। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की ओर से अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2' को खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म के पहले पार्ट की धांसू सफलता के बाद से लोगों ने इसके दूसरे पार्ट को देखने का फैसला कर लिया था। यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 990.7 करोड़ रुपये कमा चुकी है। वहीं दूसरी ओर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो यह प्रभास की फिल्म 'बाहुबली 2' को मात नहीं दे पाई है।
'बाहुबली 2' के रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाई 'पुष्पा 2'
Sacnilk के अनुसार सुकुमार के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'पुष्पा 2' ने गुरुवार के दिन 17.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यह फिल्म भारत में 990.7 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही है। कई ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1508 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। हैरानी की बात यह है कि 'पुष्पा 2' को लेकर इतनी हाइप होने के बाद भी यह प्रभास की ब्लॉकबस्टर मूवी 'बाहुबली 2' के रिकॉर्ड को तोड़ने में असफल रही है। 'बाहुबली 2' ने 1788 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था।
अल्लू अर्जुन के साथ इस मूवी में रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आ रही हैं। फहाद फासिल ने भी इस मूवी में अल्लू अर्जुन को कड़ी टक्कर दी है। उनका किरदार किसी भी लेवल पर कमजोर नहीं पड़ा है। फिल्म के डायलॉग सभी लोगों को खूब पसंद आए हैं। दूसरे पार्ट की सफलता को देखने के बाद अब मेकर्स इसके तीसरे पार्ट को लेकर दर्शकों के बीच वापस लौटेंगे।
