Bhooth Bangla: 2026 के 3rd सबसे सक्सेसफुल डायरेक्टर बने Priyadarshan, देखें लिस्ट

'भूत बंगला' ने पहले वीकेंड में 65 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ डायरेक्टर प्रियदर्शन साल 2026 के तीसरे सबसे सफल डायरेक्टर बन गए हैं क्योंकि इस साल रिलीज हुई बहुत कम फिल्मों ने ये कमाल किया है।

साल 2026 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की भूत बंगला (Bhooth Bangla) से ट्रेड एक्सपर्ट्स को जो उम्मीदें थीं, इस मूवी ने वो पूरी करके दिखा दी हैं। पहले वीकेंड में 65.25 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली भूत बंगला दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। यही कारण है कि रणवीर सिंह की धुरंधर 2 की कमाई बीते शुक्रवार के बाद से लगातार थमती जा रही है। भूत बंगला की पहले वीकेंड की कमाई से ना केवल अक्षय कुमार की बॉक्स ऑफिस पर सफल वापसी हुई है बल्कि डायरेक्टर प्रियदर्शन ने भी इतिहास रचने का काम किया है। भूत बंगला के साथ प्रियदर्शन (Priyadarshan) साल 2026 के तीसरे सबसे सफल डायरेक्टर बन चुके हैं। उनसे आगे इस वक्त केवल धुरंधर 2 के डायरेक्टर आदित्य धर और बॉर्डर 2 के डायरेक्टर अनुराग सिंह हैं, जिनकी फिल्में मैसिव ब्लॉकबस्टर रही हैं। (ये भी पढ़ें: Bhooth Bangla Box Office Day 3: 100 करोड़ी होने से बस एक कदम दूर है अक्षय की मूवी, तीसरे दिन मचाया तहलका)

Bhooth Bangla Priyadarshan

Bhooth Bangla: Priyadarshan becomes 3rd most successful director of 2026 (Image Source: Movie Poster)

आइए आपको साल 2026 के 5 सबसे सक्सेफुल डायरेक्टर्स से मिलवाते हैं:

फिल्म का नामफिल्म की कमाईडायरेक्टर का नाम
धुरंधर 21067.15 करोड़ रुपयेआदित्य धर
बॉर्डर 2341.7 करोड़ रुपयेअनुराग सिंह
भूत बंगला65.25 करोड़ रुपयेप्रियदर्शन
ओ'रोमियो59 करोड़ रुपयेविशाल भारद्वाज
मर्दानी 353 करोड़ रुपयेअभिराज मिनावाला
फिल्म भूत बंगला जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है, उसे देखकर यही कहा जा सकता है कि ये मूवी पहला हफ्ता खत्म होते-होते सिनेमाघरों में 100 करोड़ रुपये की कमाई कर डालेगी। अक्षय कुमार लम्बे वक्त से ऐसी फिल्म की तलाश में थे, जो सिनेमाघरों में धमाका करे। डायरेक्टर प्रियदर्शन की भूत बंगला अक्की के लिए वही मूवी साबित हुई है। भूत बंगला की सफलता से अक्षय कुमार की उन कॉमेडी फिल्मों के लिए भी बल मिलेगा जो इस वक्त प्रोडक्शन लेवल पर हैं। (ये भी पढ़ें: 'वो मेरी बेटी की तरह है' Sara Arjun संग वायरल KISS वीडियो पर Rakesh Bedi ने दिया रिएक्शन)

End of Feed