Phule movie gets delayed: प्रतीक गांधी और पत्रलेखा की नई फिल्म फुले 11 अप्रैल 2025 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन इसके मेकर्स ने अचानक से इसकी रिलीज डेट में बदलाव करने का फैसला लिया है। अनंद महादेवन द्वारा बनाई गई फुले अब 11 अप्रैल को रिलीज नहीं होगी। मेकर्स इसे अप्रैल महीने के अंत में रिलीज करने की सोच रहे हैं, जिसका आधिकारिक ऐलान जल्द ही किया जाएगा। फिल्म फुले की कहानी महात्मा ज्योतिबा फुले की जिंदगी पर आधारित है, जिन्होंने भारतीय समाज की रूढ़िवादी सोच के खिलाफ जंग छेड़ी थी।
डायरेक्टर अनंत महादेवन ने मिड-डे के साथ खास बातचीत करते हुए कहा है कि फुले के मेकर्स को अलग-अलग ब्रह्मणिक ऑर्गनाइजेशन्स से नोटिस मिल रहे हैं, जिस कारण उन्होंने थोड़ा वक्त लिया है। अनंत के अनुसार, फुले का ट्रेलर देखने के बाद देख के एक खास तबके को कुछ गलतफहमी हो गई है, जिस कारण उन्होंने लोगों के डाउड क्लियर करने के लिए थोड़ा वक्त लिया है। मेकर्स फुले को 25 अप्रैल के दिन रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं।
जाट की वजह से बदली गई फिल्म फुले की रिलीज डेट
सनी देओल, रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार की फिल्म जाट इस वीकेंड सिनेमाघरों में कदम रखेगी, जिसको लेकर जबरदस्त उत्साह है। प्रतीक गांधी और पत्रलेखा की फिल्म फुले की सीधी टक्कर जाट के साथ ही थी। फुले के मेकर्स को ऐसा लगा कि जाट के साथ टक्कर लेना समझदारी का फैसला नहीं है, जिस कारण उन्होंने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। गदर 2 के बाद जाट सनी पाजी की पहली रिलीज है और उनके फैंस इसके लिए बेसब्र हैं। फुले के मेकर्स को लगा कि अगर वो इसे जाट के सामने रिलीज करेंगे तो उनकी कहानी दर्शकों तक नहीं पहुंच पाएगी।
