बॉक्स ऑफिस

O Romeo Box Office Collection Day 9: शाहिद कपूर की फिल्म बनने वाली है 70 करोड़ी, इतनी हुई कमाई

O Romeo Box Office Collection Day 9: विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी एक्टर शाहिद कपूर और एक्ट्रेस त्रिप्ती डिमरी की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'ओ रोमियो' को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। आइए देखें इस फिल्म ने 9 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये कमाए हैं।

Image

Pic Credit: IMDb

O Romeo Box Office Collection Day 9: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और एक्ट्रेस त्रिप्ती डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' (O Romeo) 13 फरवरी के दिन रिलीज हुई थी। इस मूवी को रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं और यह बॉक्स ऑफिस पर अभी भी ठीक-ठाक कमाई कर रही है। फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से तारीफ मिलने के बाद भी 'ओ रोमियो' 100 करोड़ी होने की ओर स्ट्रगल कर रही है। खास बात यह है कि शाहिद कपूर और त्रिप्ती डिमरी की रोमांटिक ड्रामा 70 करोड़ी होने से एक कदम दूर रह गई है। आइए देखें यह मूवी 9 दिनों में कितने करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही है।

100 करोड़ी होने से चूक गई 'ओ रोमियो'

ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने शनिवार को 3.99 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। यह मूवी 2689 स्क्रीन पर लगी हुई है। नौ दिनों में इस एक्शन-ड्रामा ने 62.46 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस कलेक्शन को देखकर ऐसा लग रहा है कि फिल्म को देखने की दर्शकों के अंदर लगातार रुचि को दर्शाता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को बनाने में मेकर्स ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए थे। (इसे भी पढ़ें: घमंड में चूर होकर अजय देवगन ने इन 6 ब्लॉकबस्टर फिल्मों को मारी थी लात, अब बार-बार होता है पछतावा)

विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर और त्रिप्ती डिमरी में नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, दिशा पटानी, तमन्ना और अविनाश तिवारी सहित कई कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। शाहिद कपूर और त्रिप्ती डिमरी की केमिस्ट्री भी फैन्स को काफी पसंद आई है। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में आप अपनी राय हमें कमेंट्स के माध्यम से भी दे सकते हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article