बॉक्स ऑफिस

Thandel और Loveyapa क्लैश से नाखुश हैं नागा चैतन्य? एक्टर ने दिया जवाब

Thandel VS Loveyapa Clash: आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म लवयापा इस शुक्रवार के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म लवयापा की टक्कर नागा चैतन्य की साउथ फिल्म थंडेल से होगी, जो हिन्दी में भी रिलीज हो रही है। नागा चैतन्य ने थंडेल और लवयापा के क्लैश पर मीडिया से बात की है।

Image

Untitled design

Thandel VS Loveyapa Clash: साउथ कलाकार नागा चैतन्य ने आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। लाल सिंह चड्ढा के बाद नागा चैतन्य ने कोई हिन्दी फिल्म साइन नहीं की लेकिन उनकी अपकमिंग मूवी थंडेल बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है, जिसे मेकर्स हिन्दी में भी रिलीज करेंगे। इन दिनों नागा चैतन्य थंडेल के प्रमोशन में ही व्यस्त हैं, जो 7 फरवरी के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म थंडेल की सीधी टक्कर आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म लवयापा से है। यह भी 7 फरवरी के दिन ही रिलीज हो रही है। नागा चैतन्य ने थंडेल और लवयापा क्लैश के बारे में बात करते हुए कहा है वो लवयापा के हिट होने की दुआ मांग रहे हैं क्योंकि इसके डायरेक्टर अद्वैत संग उनका खास रिश्ता है।

नागा चैतन्य ने नेटवर्क 18 से बात करते हुए कहा है, 'मैं जुनैद के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के दौरान मिला था। जुनैद की लवयापा और मेरी थंडेल एक ही दिन रिलीज हो रही हैं। मैं अपनी फिल्म के साथ-साथ उनकी फिल्म के लिए भी दुआएं मांग रहा हूं। जुनैद काफी हुनरमंद और हंबल इंसान है। लवयापा के साथ मेरा खास रिश्ता है क्योंकि इसके डायरेक्टर अद्वैत चंदन ने मेरी हिन्दी फिल्म लाल सिंह चड्ढा भी डायरेक्ट की थी। मैं उनकी फिल्म को हिट होते हुए देखना चाहता हूं।'

फिल्म थंडेल के हिन्दी वर्जन के प्रमोशन के लिए मेकर्स ने बीते हफ्ते एक इवेंट रखा था, जिसमें आमिर खान भी पहुंचे थे। आमिर और नागा काफी अच्छे दोस्त हैं। दोस्ती की खातिर आमिर ये भूल गए कि थंडेल की टक्कर लवयापा से है। आमिर ने न केवल थंडेल का प्रमोशन किया बल्कि उसके सुपरहिट होने के लिए दुआएं भी मांगी। वैसे आप इस वीकेंड थंडेल और लवयापा में से कौन सी फिल्म पहले देखेंगे, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article