Munjya Box office collection Day 3: शरवरी की हॉरर कॉमेडी को मिला लोगों का प्यार, 3 दिनों की कमाई देख खुश हुए निर्माता

Munjya box office collection Day 3: शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) और मोना सिंह (Mona Singh) की हालिया रिलीज हुई हॉरर कॉमेडी 'मुंज्या' बॉक्स ऑफिस ओपनिंग वीकेंड पर शानदार कमाई करने में सफल रही है। यह फिल्म तीन दिनों 18 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। जानिए फिल्म की पूरी कमाई...

Munjya box office collection Day 3: बॉलीवुड एक्ट्रेस शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) और मोना सिंह (Mona Singh) की नई हॉरर कॉमेडी 'मुंज्या' (Munjya) ने वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म को निर्माताओं ने 7 जून के दिन सिनेमाघरों में पेश किया था। तभी ये लेकर अभी तक फिल्म की कमाई में हर दिन बढ़ोतरी देखने को मिली है। फिल्म की कहानी से लेकर स्टार्स की एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया है। यही वजह है कि वीकेंड में फिल्म का टोटल कलेक्शन 18 करोड़ रुपये के पार रहा है। आइए देखें शरवरी स्टारर ने रविवार यानी तीसरे दिन कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

Munjya box office collection

शरवरी वाघ और मोना सिंह को ओपनिंग डे पर ऑडियंस का खूब प्यार मिला था था। फिल्म ने पहले दिन 4.21 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। दूसरे दिन यह फिल्म 7.40 करोड़ रुपये अपने खाते में जुटाए थे। रविवार के दिन छुट्टी होने के बाद दर्शकों की बड़ी भीड़ फिल्म देखने सिनेमाघर पहुंची। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने तीसर दिन 7.75 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया। निर्माताओं की खुशी का इस समय कोई ठिकाना नहीं है। ओपनिंग वीकेंड में यह फिल्म 19 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

End of Feed