Munjya Box Office Collection Day 21: मुंज्या (Munjya) का सरप्राइज सिनेमा लवर्स का बेहद पसंद आया है। किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतनी बड़ी हिट साबित होगी। फिल्म चंदू चैम्पियन और मुंज्या को पीछे छोड़ने के बाद अब फिल्म को कल्कि 2898 एडी से कड़ी टक्कर मिल रही है। प्रभास की पैन इंडिया रिलीज कल्कि 2898 एडी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है, जिसके बाद अब बड़े पर्दे पर भी फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि यह खबर मुंज्या के लिए जरा भी अच्छी नहीं है। स्टार पॉवर और बेहतरीन रिव्यूज के दम पर फिल्म कल्कि 2898 एडी को अब दर्शक प्राथमिकता दे रहे हैं। मुंज्या लगातार बड़े पर्दे पर तबाही मचा रही थी। पर अब फिल्म की रफ्तार पर ब्रेक लगता दिख रहा है।
रिलीज के बाद से ही फिल्म अच्छी खासी कमाई कर रही है। मूवी ने अब 21वें दिन भी ठीक ठाक कलेक्शन कर लिया है। जिसके बाद अब फिल्म भारत में बॉक्स ऑफिस पर 90 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो गई है। आइए यहां नजर डालते हैं।
90 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'मुंज्या'
सैकनिल्क इंडिया की बॉक्स ऑफिस कलेक्श रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने अब 21वें दिन फिल्म ने 75 लाख का कलेक्शन कर लिया है। मूवी ने वीकेंड के बाद से ही कमाई में गिरावट देखनी शुरू कर दी थी। फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 90.8 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। अब 100 करोड़ क्लब में भी एंट्री मारना फिल्म के लिए बस एक सपना ही नजर आ रहा है।
