बॉक्स ऑफिस

Munjya Box Office Collection Day 17: शानदार रहा मुंज्या का तीसरा वीकेंड, 100 करोड़ के नजदीक पहुंची फिल्म!

Munjya Box Office Collection Day 17: बॉलीवुड एक्ट्रेस शरवरी वाघ की फिल्म मुंज्या (Munjya) बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार कम करने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ने तीसरे वीकेंड पर भी अच्छी खासी कमाई कर ली है। जिसके बाद अब इसका बॉक्स ऑफिल कलेक्शन भी 100 करोड़ के काफी नजदीक पहुंच गया है।

Image

Munjya Box Office Collection Day 17

Munjya Box Office Collection Day 17: शरवरी वाघ, अभय वर्मा और मोना सिंह स्टारर फिल्म मुंज्या (Munjya) बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। अब फिल्म को रिलीज हुए तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है, बावजूद इसके फिल्म अपनी रफ्तार कम करने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म मुंज्या का पहला हफ्ता काफी शानदार रहा था, जहां फिल्म ने टोटल 35.3 करोड़ का कलेक्शन किया था। जिसके बाद दूसरे हफ्ते भी मूवी ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और इसने 32.65 करोड़ रुपये तक की कमाई कर ली है। अब मूवी के लिए तीसरा हफ्ता भी अच्छी खासी कमाई करने वाला रहा है।

अब तीसरे वीकेंड के बाद फिल्म मुंज्या का बॉक्स ऑफिल कलेक्शन भी 100 करोड़ के काफी नजदीक पहुंच गया है। फिल्म फैंस के लिए एक सरप्राइज पैकेज बनकर आई, जिसे दर्शकों ने भी खूब पसंद किया है। आइए यहां मूवी के 17वें दिन के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

17वें दिन मुंज्या ने कर डाली इतनी कमाई

मुंज्या की रिलीज के तीसरे रविवार यानी 17वें दिन की कमाई के आंकड़े भी अब सामने आ रहे हैं, यह फिल्म को कमाई के शुरुआती आंकड़े हैं जो काफी इम्प्रेसिंग लग रहे हैं। सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने रविवार को 6.75 करोड़ का कलेक्शन कर दिया है। जिसके बाद अब मूवी का टोटल कलेक्शन भी 80 करोड़ के पार चला गया है। अब फिल्म की टोटल कमाई 83.2 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा भी इंडिया में छू सकती है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article