Munjya Box Office Collection Day 13: मोना सिंह, अभय वर्मा और शरवरी वाघ की फिल्म मुंज्या (Munjya) ने तो आउट ऑफ द बॉक्स आकर दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई कर रही है। पहले वीकेंड के बाद मूवी का दूसरा वीकेंड भी लाजवाब रहा है। हालांकि अब धीरे धीरे फिल्म की कमाई पर रोक लगती हुई नजर आ रही है। फिल्म की कमाई अब गिरती जा रही है। शरवरी और अभय वर्मा की जोड़ी की सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। मुंज्या लाखों दिल जीत रही है। आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी ये हॉरर कॉमेडी, स्त्री, रूही और भेड़िया के बाद मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की चौथी फिल्म है।
Munjya Box Office Collection Day 13
यह भी पढ़ें- Exclusive: Rajkummar Rao ने 'पुश्तैनी' के लिए पैसे की जगह मांगी ये चीज, निर्देशक विनोद राउत ने किया खुलासा
मोना सिंह, सुहासिनी सिंह, सत्यराज और तरनजोत सिंग स्टारर मुंज्या कॉमेडी और हॉरर का बेहतरीन मिक्स है। आइए अब यहां फिल्म के 13वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
मुंज्या ने 13वें दिन किया इतना कलेक्शन
Sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंज्या ने 11वें दिन 5.25 करोड़ और 12वें दिन 3.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस पैटर्न से साफ नजर आ रहा है कि मूवी की कमाई में गिरावट आ रही है। जिसके बाद अब शुरुआती अनुमान के अनुसार 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को 2.85 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्श 65.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म अभी भी कार्तिक आर्यन की चंदू चैंपियन को कड़ी टक्कर दे रही है जो कुछ समय पहले ही रिलीज हुई है।
