बॉक्स ऑफिस

Chandu Champion box office collection: 50 करोड़ी होने में एक कदम दूर है कार्तिक आर्यन की फिल्म, देखें छठे दिन की कमाई

Chandu Champion box office collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' (Chandu Champion) को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं। फिल्म धीरे-धीरे ही सही लेकिन 50 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। जानिए कितनी हो चुकी है कमाई...

Image

Chandu Champion

Chandu Champion box office collection Day 6: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म 'चंदू चैंपियन' (Chandu Champion) 14 जून के दिन रिलीज हुई थी। ऑडियंस की ओर से शानदार रिव्यू मिलने के बाद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार संघर्ष कर रही है। ट्रैकिंग वेबसाईट Sacnilk के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक कार्तिक आर्यन की 'चंदू चैंपियन' ने भारत में 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। यह फिल्म फ्रीस्टाइल तैराकी में भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है। फिल्म में कार्तिक आर्यन को मुरलीकांत पेटकर के रोल में देखना फैन्स के लिए बड़ा सरप्राइज रहा है। आइए देखें फिल्म ने छठे दिन कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो कबीर खान के निर्देशन में बनी कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' ने बुधवार के दिन ३ करोड़ रूपये का कलेक्शन किया है। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अब तक 32 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। आने वाले दिनों में निर्माताओं को उम्मीद है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा तो पार कर ही लेगी।

कबीर खान को भी उम्मीद नहीं थी कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर इस तरह की शुरुआत मिलेगी। उन्होंने बताया कि जिस तरह से गानों और ट्रेलर को पसंद किया गया था, उसके बाद 'चंदू चैंपियन' का कलेक्शन चिंता का विषय जरुर है। दिलचस्प बात यह है कि मोना सिंह और शरवरी की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'मुंज्या' ने अच्छा खासा करोबार किया है। फिल्म अब तक 60 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article