बॉक्स ऑफिस

Munjya Box Office Collection Day 13: गिरती जा रही है 'मुंज्या' की कमाई, 13वें दिन हुआ इतना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Munjya Box Office Collection Day 13: बॉलीवुड एक्ट्रेस मोना सिंह और शरवरी वाघ की हिट फिल्म मुंज्या (Munjya) की बेहतरीन कमाई पर अब रोक लगते हुए दिख रहा है। फिल्म की कमाई अब धीरे धीरे गिरती जा रही है। आइए अब यहां फिल्म के 13वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

Image

Munjya Box Office Collection Day 13

Munjya Box Office Collection Day 13: मोना सिंह, अभय वर्मा और शरवरी वाघ की फिल्म मुंज्या (Munjya) ने तो आउट ऑफ द बॉक्स आकर दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई कर रही है। पहले वीकेंड के बाद मूवी का दूसरा वीकेंड भी लाजवाब रहा है। हालांकि अब धीरे धीरे फिल्म की कमाई पर रोक लगती हुई नजर आ रही है। फिल्म की कमाई अब गिरती जा रही है। शरवरी और अभय वर्मा की जोड़ी की सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। मुंज्या लाखों दिल जीत रही है। आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी ये हॉरर कॉमेडी, स्त्री, रूही और भेड़िया के बाद मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की चौथी फिल्म है।

मोना सिंह, सुहासिनी सिंह, सत्यराज और तरनजोत सिंग स्टारर मुंज्या कॉमेडी और हॉरर का बेहतरीन मिक्स है। आइए अब यहां फिल्म के 13वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

मुंज्या ने 13वें दिन किया इतना कलेक्शन

Sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंज्या ने 11वें दिन 5.25 करोड़ और 12वें दिन 3.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस पैटर्न से साफ नजर आ रहा है कि मूवी की कमाई में गिरावट आ रही है। जिसके बाद अब शुरुआती अनुमान के अनुसार 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को 2.85 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्श 65.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म अभी भी कार्तिक आर्यन की चंदू चैंपियन को कड़ी टक्कर दे रही है जो कुछ समय पहले ही रिलीज हुई है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article