बॉक्स ऑफिस

Mr and Mrs Mahi Box Office Collection Day 1: जान्हवी कपूर और राजकुमार राव स्टारर लेगी धांसू ओपनिंग, मेकर्स ने खेला मास्टरस्ट्रोक

Mr and Mrs Mahi Box Office Collection Day 1: राजकुमार राव और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की नई फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' (Mr and Mrs Mahi) को हिट कराने के लिए निर्माताओं ने इसकी टिकिट का प्राइस केवल 99 रुप्ये रखा है। ऐसा करने से दर्शकों की बड़ी भीड़ सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखेगी।

Image

Mr and Mrs Mahi Box Office Collection Day 1

Mr and Mrs Mahi Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की नई फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' (Mr and Mrs Mahi) इस हफ्ते यानी 31 मई को रिलीज होने वाली है। राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की इस फिल्म को देखने के लिए लोगों ने काफी लंबा इंतजार कर किया है। इस रोमांटिक स्पोर्ट्स ड्रामा का निर्देशन शरण शर्मा ने किया है। यह एक ऐसे शख्स की कहानी है जो क्रिकेटर बनना चाहता था लेकिन बन नहीं सका। वह अपना सपना पूरा करने के लिए पानी पत्नी को खेल में ट्रेन करता है। फिल्म का ट्रेलर लोगों को अच्छा लगा है। दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करे इसके लिए मेकर्स ने एक बड़ा मास्टरस्ट्रोक खेला है।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक सिनेमा लवर्स और नेशनल सिनेमा डे पर यानी 31 मई के दिन मेकर्स ने फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' (Mr and Mrs Mahi) की टिकिट 99 रुपये रखी है। जब फिल्म की टिकिट 99 रुपये उपलब्ध होगी तो ज्यादा से ज्यादा दर्शक इसे देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख करेंगे। फिल्म को हिट कराने के लिए मेकर्स ने यह अच्छा काम किया है। इस समय सभी की नजरें फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन पर है।

जान्हवी और राजकुमार राव ने फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जान्हवी कपूर और राजकुमार राव के अलावा फिल्म में राजेश शर्मा, जरीना वहाब और कुमुद मिश्रा सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article