Mirzapur The Movie Box Office Day 5: 'मिर्जापुर: द मूवी' रिलीज के दिन से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। अली फजल, पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु और रसिका दुग्गल स्टारर यह मूवी चौथे दिन 100 करोड़ी बन गई थी। अब फिल्म ने पांचवें दिन यानी मंगलवार को भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए रखी है। दिलचस्प बात यह है कि मंगलवार को भी यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 'मिर्जापुर: द मूवी' ने मंगलवार रात 10 बजे तक कुबले डिजिट में कमाई की है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Batwara 1947' के फ्लॉप होने पर Preity Zinta ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'पता नहीं था ऐसा...')
इतना हुआ 'मिर्जापुर द मूवी' का कलेक्शन (Pic Credit: Instagram)
5वें दिन 'मिर्जापुर: द मूवी' ने कमाए इतने करोड़
Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार अली फजल और पंकज त्रिपाठी स्टारर 'मिर्जापुर: द मूवी' ने पांचवें दिन रात 10 बजे तक 13.20 करोड़ रुपये की कमाई की है। अब भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन करीब 122.95 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वीक डेज में डबल डिजिट में कमाई करना इस मूवी के लिए अच्छे संकेत हैं। खास बात यह है कि मंगलवार की कमाई में सबसे बड़ा योगदान फिल्म के ओरिजिनल हिंदी वर्जन से आया है। आने वाले दिनों में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये बड़ी जल्दी ही कमा लेगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: रामानंद सागर के पोते Shiv Sagar ने 'Ramayana' की कास्टिंग पर उठाए सवाल, Ranbir Kapoor के लिए कही ये बात)
क्या है 'मिर्जापुर: द मूवी' की कहानी?
'मिर्जापुर: द मूवी' पॉपुलर सीरीज की कहानी से जुड़ा एक अनकहा अध्याय दिखाती है। फिल्म में एक बार फिर मिर्जापुर की गद्दी के लिए सत्ता संघर्ष देखने को मिलता है। कहानी में सत्ता, बदला, हिंसा, धोखा और बदलते रिश्तों का खेल बड़े पर्दे पर देखने को मिलता है। अली फजल एक बार फिर गुड्डू भैया के किरदार में नजर आ रहे हैं जबकि पंकज त्रिपाठी कालीन भैया के रोल में वापसी कर रहे हैं। वहीं दिव्येंदु ने मुन्ना त्रिपाठी के किरदार में फिर से अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। फिल्म में जितेंद्र कुमार बाबलू पंडित के किरदार में नजर आ रहे हैं जबकि रवि किशन फ्रेंचाइजी में एक नए किरदार के साथ जुड़े हैं।
