Mirzapur The Movie Box Office Day 4: 'मिर्जापुर: द मूवी' पर भारी पड़ी 'हनुमान अंश', देखें आंकड़े

Mirzapur The Movie Box Office Day 4: पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' का चौथे दिन का कलेक्शन 'हनुमान अंश' के मुकाबले काफी कम रहा है। यह मूवी 100 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

Mirzapur The Movie Box Office Day 4: पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु स्टारर 'मिर्जापुर द मूवी' (Mirzapur The Movie) ने 4 सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस फिल्म ने पहले ही दिन शानदार शुरुआत की थी। इसके बाद वीकेंड पर भी 'मिर्जापुर द मूवी' ने कमाई के मामले में निर्माताओं को खुश कर दिया था। रविवार तक फिल्म 100 करोड़ रुपये के बेहद करीब पहुंच गई थी। इस मूवी ने अपने पहले सोमवार यानी रिलीज के चौथे दिन ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार लिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 78th Emmy Awards 2026 Night 2 Winners: इन फिल्मों और सितारों का रहा जलवा, 'The Pitt' और 'Widow’s Bay' ने जीते बड़े अवॉर्ड्स)

Mirzapur The Movie Box Office Day 4

'मिर्जापुर: द मूवी' पर भारी पड़ी 'हनुमान अंश' (Pic Credit: Instagram)

100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई 'मिर्जापुर द मूवी'

गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी 'मिर्जापुर द मूवी' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट ने दर्शकों का ध्यान खींचा है, जिसका सीधा असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर देखने को मिल रहा है। फिल्म ने 4 सितंबर को 27.85 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ अपना खाता खोला था। इसके बाद शनिवार को 32.50 करोड़ रुपये और रविवार को 36.50 करोड़ रुपये की कमाई की। सोमवार को यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 8 करोड़ रुपये कमाने के बाद 4 दिनों में 104 करोड़ रुपये कमा चुकी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Hanuman Ansh Box Office: 150 करोड़ी हुई 'हनुमान अंश', मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले)

'हनुमान अंश' ने दी मात

'हनुमान अंश' को रिलीज हुए 32 दिन हो गए हैं। इस मूवी ने सोमवार को 9.5 करोड़ रुपये का जबरदस्त कलेक्शन किया था। यह मूवी भारत में 155.65 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। वहीं दूसरी ओर 'मिर्जापुर द मूवी' का कलेक्शन केवल 8 करोड़ रुपये रहा, जो 'हनुमान अंश' के मुकाबले काफी कम है। 'मिर्जापुर द मूवी' में जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी और श्रिया पिलगांवकर जैसी कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं।

End of Feed