Mere Husband Ki Biwi Collection Day 5: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) की हालिया रिलीज हुई रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'मेरे हस्बैंड की बीवी' ऑडियंस को इम्प्रेस करने में फेल साबित हुई है। इस मूवी को रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं और 'मेरे हस्बैंड की बीवी' की कमाई दिन-ब-दिन गिरती जा रही है। इस मूवी की कमाई करोड़ों से लाखों में पहुंच गई है। आइए देखें अर्जुन कपूर स्टारर 'मेरे हस्बैंड की बीवी' (Mere Husband Ki Biwi) ने मंगलवार के दिन कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
फ्लॉप होने की ओर बढ़ रही है 'मेरे हस्बैंड की बीवी'
मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) स्टारर 'मेरे हस्बैंड की बीवी' (Mere Husband Ki Biwi) घरेलू बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल कर रही है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म ने मंगलवार के दिन 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। 5 दिनों में यह मूवी 5.55 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये फिल्म फ्लॉप होने की ओर बढ़ रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो निर्माताओं ने अर्जुन कपूर स्टारर 'मेरे हस्बैंड की बीवी' को बनाने में 60 करोड़ रुपये खर्च किए थे। यह फिल्म जैकी भगनानी, वाशु भगनानी और दीपशिखा देशमुख द्वारा निर्मित है। इस समय बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल 'छावा' छाई हुई है। 'छावा' के सामने 'मेरे हस्बैंड की बीवी' कमाई नहीं कर पा रही है।
