बॉक्स ऑफिस

Mahavatar Narsimha Box Office Day 4: 'महावतार नरसिम्हा' ने पास किया मंडे टेस्ट, 50 करोड़ रुपये के क्लब में जल्द होगी शामिल

Mahavatar Narsimha Box Office Collection Day 4: आश्विन कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' ने सिनेमाघरों में 15 जुलाई को दस्तक दी थी। 4 दिनों में यह मूवी 21 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। आइए देखें फिल्म की टोटल कमाई कितनी रही है।

Image

Pic Credit: IMDb

Mahavatar Narsimha Box Office Collection Day 4: मशहूर निर्देशक आश्विन कुमार के निर्देशन में बनकर तैयार हुई एनिमेटेड फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' 25 जुलाई को रिलीज हुई थी। इस मूवी के साथ 25 जुलाई के दिन ओटीटी से लेकर सिनेमाघरों में कई मूवीज ने दस्तक दी थी। वहीं दूसरी ओर इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इस समय अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू मूवी 'सैयारा' का कब्जा है। इसके बावजूद फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। दिलचस्प बात यह है कि 'महावतार नरसिम्हा' (Mahavatar Narsimha) ने मंडे टेस्ट भी पास कर लिया है। आइए देखें यह मूवी 4 दिनों में कितने करोड़ रुपये छापने में सफल रही है।

सोमवार के दिन भी 'महावतार नरसिम्हा' ने की धांसू कमाई

'महावतार नरसिम्हा' ने शुक्रवार यानी रिलीज डे पर 1.35 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। शनिवार और रविवार के दिनों की कमाई में बड़ा उछाल देखा गया। इस मूवी ने शनिवार को 4.6 करोड़ रुपये और रविवार को 9.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। सोमवार के दिन भी फिल्म ने 6.15 करोड़ रुपये की धांसू कमाई की है। इस तरह चार दिनों के अंदर फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' (Mahavatar Narsimha) 22.00 करोड़ रुपये की टोटल कमाई कर चुकी है।

आश्विन कुमार के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' भारत की पहली एनिमेटेड मूवी है, जिसे लोगों का भरपूर मिल रहा है। 'महावतार नरसिम्हा' से पहले लोगों ने साल 2005 में आई फिल्म 'हनुमान' को भी खूब पसंद किया था। इस मूवी को भी ऑडियंस की ओर से जबरदस्त रिव्यू मिले हैं। यही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने में सफल रही है। निर्माताओं को उम्मीद है कि ये मूवी आने वाले दिनों में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार लेगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article