Mahavatar Narsimha Box Office Collection Day 3: करोड़ों रुपये छापने में सफल रही आश्विन कुमार की एनिमेटेड फिल्म, देखें आंकड़े

Mahavatar Narsimha Box Office Collection Day 3: बीते शुक्रवार यानी 25 जुलाई को आश्विन कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' (Mahavatar Narsimha) ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। 'सैयारा' की आंधी के बीच एनिमेटेड फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' बॉक्स ऑफिस पर तीन दिनों में करोड़ों रुपये का कारोबार किया है।

Mahavatar Narsimha Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए 18 जुलाई का दिन बड़ा खास रहा है। इस दिन अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' रिलीज हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कब्जा जमाया हुआ है। आश्विन कुमार (Ashwin Kumar) की एनिमेटेड फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' 25 जुलाई के दिन रिलीज हुई थी। इस मूवी का मेकर्स ने ना ही बड़े लेवल पर प्रमोशन किया और ना ही शुरुआत में लोगों के बीच ज्यादा क्रेज दिखाई दिया। मगर जब यह मूवी सिनेमाघरों में पहुंचीं तो लोग को खुद को इसे देखने से रोक नहीं पाए। 3 दिनों में 'महावतार नरसिम्हा' (Mahavatar Narsimha) बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही है।

Mahavatar Narsimha Box Office Collection Day 3

Pic Credit: Google

तीन दिनों में 'महावतार नरसिम्हा' ने कमाए इतने करोड़

आश्विन कुमार के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' ने शुक्रवार के दिन 1.35 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। वहीं दूसरे दिन इस मूवी के कलेक्शन में भारी जंप देखने को मिला। फिल्म 3.25 करोड़ रुपये छापने में सफल रही। रविवार को भी ऑडियंस के अंदर फिल्म को देखने की हाइप नजर आई है। फिल्म ने तीसरे दिन 6.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। अब तक यह मूवी 11.35 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

End of Feed