Mahavatar Narsimha Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए 18 जुलाई का दिन बड़ा खास रहा है। इस दिन अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' रिलीज हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कब्जा जमाया हुआ है। आश्विन कुमार (Ashwin Kumar) की एनिमेटेड फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' 25 जुलाई के दिन रिलीज हुई थी। इस मूवी का मेकर्स ने ना ही बड़े लेवल पर प्रमोशन किया और ना ही शुरुआत में लोगों के बीच ज्यादा क्रेज दिखाई दिया। मगर जब यह मूवी सिनेमाघरों में पहुंचीं तो लोग को खुद को इसे देखने से रोक नहीं पाए। 3 दिनों में 'महावतार नरसिम्हा' (Mahavatar Narsimha) बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही है।
तीन दिनों में 'महावतार नरसिम्हा' ने कमाए इतने करोड़
आश्विन कुमार के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' ने शुक्रवार के दिन 1.35 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। वहीं दूसरे दिन इस मूवी के कलेक्शन में भारी जंप देखने को मिला। फिल्म 3.25 करोड़ रुपये छापने में सफल रही। रविवार को भी ऑडियंस के अंदर फिल्म को देखने की हाइप नजर आई है। फिल्म ने तीसरे दिन 6.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। अब तक यह मूवी 11.35 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
होम्बेल फिल्म्स के माध्यम से प्रेजेंट की गई यह मूवी क्लीम प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है। मेकर्स को शुरुआत में उम्मीद नहीं थी कि इस एनिमेटेड फिल्म का फर्स्ट वीकेंड इतना शानदार रहने वाला है। साल 2005 में आई हनुमान के बाद महावतार नरसिम्हा हिंदी में इतनी बड़ी सफलता पाने वाली पहली एनिमेटेड फिल्म बन गई है। कुछ ट्रेड एक्सपर्ट्स तो इसे एनिमेटेड सुपरहिट भी कहना शुरू कर दिया है।
