Mahavatar Narsimha Box Office Collection Day 12: 100 करोड़ी हुई आश्विन कुमार की फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

Mahavatar Narsimha Box Office Collection Day 12: आश्विन कुमार के निर्देशन में बनकर तैयार हुई पौराणिक एनिमेटेड फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' (Mahavatar Narsimha) ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है। इस मूवी की टोटल कमाई देखकर निर्माताओं की खुशी का ठिकाना नहीं है।

Mahavatar Narsimha Box Office Collection Day 12: मशहूर डायरेक्टर अश्विन कुमार की पौराणिक एनिमेटेड फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' (Mahavatar Narsimha ) 25 जुलाई के दिन रिलीज हुई थी। ओपनिंग डे से लेकर अब तक यह मूवी इंडियन बॉक्स ऑफिस पर हर दिन धांसू कमाई कर इतिहास रच रही है। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार कमाई जारी रखी है। हैरानी की बात यह है कि 1 अगस्त के दिन अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2' और सिद्धांत चतुर्वेदी-त्रिप्ती डिमरी की रोमांटिक ड्रामा 'धड़क 2' रिलीज होने के बाद भी 'महावातर नरसिम्हा' की कमाई पर जरा भी असर नहीं पड़ा है। आश्विन कुमार की यह मूवी 12 दिनों के अंदर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार चुकी है।

Mahavatar Narsimha Box Office Collection Day 12

Pic Credit: IMDb

100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई 'महावातर नरसिम्हा'

'महावतार नरसिम्हा' (Mahavatar Narsimha) की दमदार कमाई और शानदार सीन्स ने देश भर के दर्शकों को प्रभावित किया है। इस मूवी को ज्यादा से ज्यादा लोग देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। इसी वजह से यह साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो 'महावातर नरसिम्हा' ने मंगलवार के दिन 7.75 करोड़ रुपये कमाए थे। 12 दिनों के अंदर यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर 106.05 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

End of Feed