Maa Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेस काजोल (Kajol) की हॉरर थ्रिलर 'मां' (Maa) 27 जून को रिलीज हुई थी। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग ली थी। काजोल की 'मां' को देखने के लिए कई लोगों ने इसे पसंद किया तो कईयों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई। वीकेंड में अच्छी कमाई करने के बाद पहले सोमवार को ही 'मां' की कमाई में 72% की गिरावट देखी गई ही। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म मंडे टेस्ट पास करने में भी विफल रही है। अच्छी बात यह है कि काजोल की 'मां' ने कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' को मात दे दी है।
कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' को काजोल की 'मां' ने दी मात
ट्रैकर वेबसाइट Sacnilk के अनुसार काजोल की 'मां' ने पहले सोमवार को केवल 1.97 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने शुकवार को 4.65 करोड़ रुपये कमाए थे। शनिवार और रविवार के दिन फिल्म की कमाई 6 और 7 करोड़ रुपये रही थी। 4 दिनों के अंदर 'मां' ने 19.62 करोड़ रुपये छाप लिए हैं। दूसरी ओर कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' का भारत में 18.35 करोड़ रुपये कलेक्शन रहा था।
विशाल फुरिया के निर्देशन में बनी काजोल की 'मां' के सोमवार के कलेक्शन को देखने के बाद मेकर्स की चिंता बढ़ गई है। इस मूवी को अजय देवगन के बैनर तले बनाया गया है। काजोल की 'मां' को अजय देवगन और आर माधवन की सुपरहिट मूवी 'शैतान' का स्पिन-ऑफ बताया जा रहा है। फिल्म में इंद्रनील सेनगुप्ता, रोनित रॉय, जितिन गुलाटी, दिब्येंदु भट्टाचार्य और सूर्यशिखा दास सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं। आपको काजोल की मूवी 'मां' ने कितना इम्प्रेस किया है? इस बारे में कमेंट्स के माध्यम से अपनी राय जरूर दें।
