'Maa' Box Office Collection Day 3: 20 करोड़ी बनने से बस चंद कदम दूर काजोल की फिल्म मां, जानिए तीसरे दिन कितना हुआ कलेक्शन

'Maa' Box Office Collection Day 3: काजोल की फिल्म मां को रिलीज हुए आज तीन दिन पूरे हो गए है। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म जल्द ही 20 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है। आइए जानते हैं कि काजोल की फिल्म ने तीसरे दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

'Maa' Box Office Collection Day 3: काजोल (Kajol) की फिल्म मां इन दिनों सिनेमाघरों पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। मां की बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर और साउथ की फिल्म कन्नप्पा से टक्कर हो रही है। आइए जानते है कि काजोल की फिल्म मां ने तीसरे दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

Maa Box Office Collection

Maa Box Office Collection

90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस में से एक काजोल अपनी पिछली रिलीज ‘सलाम वेंकी’ (2022) के बाद से बड़े पर्दे से दूर है। एक्ट्रेस ‘लस्ट स्टोरीज 2’ और ‘दो पत्ती’ जैसे ओटीटी प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनी थी, लेकिन उनकी बड़े पर्दे पर वापसी का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। 27 जून को रिलीज हुई इस फिल्म ने अच्छी कमाई की और बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले वीकेंड पर ही कारोबार में बढ़त देखी है।

End of Feed