Kannappa Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार और प्रभास की फिल्म कनप्पा इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर रही है। इस फिल्म की कहानी को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जिस कारण फिल्म की कमाई अच्छी हो रही है। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर काजोल की फिल्म मां से हो रही है। आइए जानते है कि कनप्पा ने दूसरे दिन कितने करोड़ की कमाई की है।
हालही में आई सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को फिल्म ने 9.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वही दूसरे दिन शनिवार को इसकी कमाई घटकर 7 करोड़ रुपये रह गई, जिससे इसकी कुल घरेलू कमाई लगभग 16.35 करोड़ रुपये हो गई। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म रविवार को मोटी कमाई कर लेगी। अब देखना होगा कि फिल्म रविवार की कमाई मिलाकर 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाती है कि नहीं।
कितनी रही फिल्म की ऑक्यूपेंसी
शनिवार को 44.42% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। सुबह के शो में 27% की अच्छी ऑक्यूपेंसी देखी गई और रात तक ऑक्यूपेंसी बढ़कर 58.54% हो गई। तमिलनाडु में 'कन्नप्पा' ने दोपहर (23.41%) और रात (27.68%) शो के दौरान ऑक्यूपेंसी दर्ज की। हिंदी वर्जन में 17.37% ऑक्यूपेंसी देखी गई। रात के शो में लगभग 29% की ऑक्यूपेंसी रही। कन्नप्पा एक पौराणिक कथा है जो 'कन्नप्पा' की भक्ति पर आधारित है, जो एक आदिवासी शिकारी है जो भगवान शिव के सबसे पूजनीय भक्तों में से एक बन जाता है।
अक्षय-प्रभास ने कैमियो कर लूटी लाइमलाइट
मुकेश कुमार सिंह द्वारा निर्देशित कन्नप्पा, विष्णु द्वारा लिखित और मोहन बाबू द्वारा निर्मित है। यह हिंदू धर्म में भगवान शिव के भक्त कन्नप्पा की कथा पर आधारित है। फिल्म में मोहनलाल, प्रीति मुकुंदन, काजल अग्रवाल, प्रभास, अक्षय कुमार, मोहन बाबू, आर सरथकुमार, अर्पित रांका, ब्रह्मानंदम, ब्रह्माजी, शिव बालाजी, कौशल मंदा और राहुल माधव जैसे सितारे शामिल है।
