बॉक्स ऑफिस

'Maa' Box Office Collection Day 3: 20 करोड़ी बनने से बस चंद कदम दूर काजोल की फिल्म मां, जानिए तीसरे दिन कितना हुआ कलेक्शन

'Maa' Box Office Collection Day 3: काजोल की फिल्म मां को रिलीज हुए आज तीन दिन पूरे हो गए है। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म जल्द ही 20 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है। आइए जानते हैं कि काजोल की फिल्म ने तीसरे दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

Image

Maa Box Office Collection

'Maa' Box Office Collection Day 3: काजोल (Kajol) की फिल्म मां इन दिनों सिनेमाघरों पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। मां की बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर और साउथ की फिल्म कन्नप्पा से टक्कर हो रही है। आइए जानते है कि काजोल की फिल्म मां ने तीसरे दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस में से एक काजोल अपनी पिछली रिलीज ‘सलाम वेंकी’ (2022) के बाद से बड़े पर्दे से दूर है। एक्ट्रेस ‘लस्ट स्टोरीज 2’ और ‘दो पत्ती’ जैसे ओटीटी प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनी थी, लेकिन उनकी बड़े पर्दे पर वापसी का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। 27 जून को रिलीज हुई इस फिल्म ने अच्छी कमाई की और बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले वीकेंड पर ही कारोबार में बढ़त देखी है।

कितनी हुई फिल्म की कमाई

विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित 'मां' का पहले दिन का कलेक्शन 4.65 रुपये था। दूसरे दिन फिल्म की कमाई 6 करोड़ रुपये हुई। वही तीसरे दिन यानी रविवार को शुरुआती अनुमानों के अनुसार फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अभी तक काजोल की फिल्म माँ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 17.40 करोड़ रुपये हो गया। फिल्म जल्द ही 20 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली है।

कितनी रही फिल्म की ऑक्यूपेंसी

रविवार को ‘मां’ ने कुल 31.17% ऑक्यूपेंसी दर्ज की, जिसमें शाम के शो में सबसे ज्यादा दर्शक आए। रविवार को धीमी शुरुआत हुई सुबह सिर्फ 10.71% दर्शक आए। वही दोपहर के शो में 35.57% और शाम के शो में 46.68% दर्शक आए। रात के शो में गिरावट आई, जिसके बाद कुल ऑक्यूपेंसी 31.71% रही।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article