Lucky Baskhar Box Office Collection Day 3: दुलकर सलमान की फिल्म ने किया 20 करोड़ का आंकड़ा पार, जानिए कितनी हुई तीसरे दिन की कमाई

Lucky Baskhar Box Office Collection Day 3: दुलकर सलमान और मीनाक्षी चौधरी की तेलुगु फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है। इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। लकी भास्कर का नेट कलेक्शन 21.40 करोड़ रुपये हो गया है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने तीसरे दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

Lucky Baskhar Box Office Collection Day 3: दुलकर सलमान और मीनाक्षी चौधरी की तेलुगु फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है। इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। बता दें ये फिल्म 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों पर रिलीज हुई थी। भूल भुलैया 3' और 'सिंघम अगेन' जैसी फिल्म के साथ भी रिलीज होकर ये फिल्म शानदार कलेक्शन कर रही है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने तीसरे दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

Lucky Baskhar

Lucky Baskhar

दिवाली पर रिलीज होने से पहले इस फिल्म को कई बार पोस्टपोन किया गया था। इस फिल्म का निर्देशन वेंकी एटलुरी ने किया है। इस फिल्म की कहानी आपका दिल जीत लेगी। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक 6000 की सैलेरी पाने वाला इंसान अपने परिवार के लिए सारी हदे पार करता है। फिल्म की कहानी दर्शकों का दिल जीत रही है। Sacnilk के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन 7.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। वही लकी भास्कर का नेट कलेक्शन 21.40 करोड़ रुपये हो गया है।

End of Feed